: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। आजम खान ने अपनी गिरफ्तारी और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि एक मुसलमान ने शिक्षा का मंदिर बनाया है। रिहाई के बाद आजम खान रामपुर के लिए रवाना हो गए।

‘जो जुल्म संभव थे, सब हुए’
जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने कहा कि उनके साथ जो जुल्म हो सकते थे, वे सब हुए। हालांकि, उन्होंने अदालत के फैसले पर संतोष जताया। आजम खान ने कहा, “बहरहाल अदालत ने बहुत इंसाफ किया, उसके लिए शुक्रगुजार हैं। ईडी की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारियों को अपनी इमेज ठीक करनी चाहिए और खुद में सुधार करना चाहिए। उन्होंने कहा, “न देश को बर्बाद करें और न ही खुद को बर्बाद करें।”
31 अक्टूबर को ED ने किया था गिरफ्तार
आजम खान को मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने 31 अक्टूबर को हिरासत में लिया था। उसी दिन उन्हें रामपुर जेल से एक दूसरे आपराधिक मामले में रिहा किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद आजम खान के वकीलों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी। हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के एक दिन बाद बुधवार शाम उन्हें डासना जेल से रिहा कर दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें:
ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर क्या बोले ?
जेल से बाहर आने के बाद आजम खान से असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि अब बाहर आए हैं, देखेंगे। बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने हाल ही में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम से गठबंधन का ऐलान किया है। आजम खान ने इस गठबंधन को लेकर फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं दिया।