AICC Secretaries UP: कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश के 7 नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। 7 नेताओं को अलगअलग राज्यों और संगठन के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

आदेश
किस नेता को कहां की जिम्मेदारी ?
मनोज त्यागी AICC प्रशासन की जिम्मेदारी
डॉ. राजकुमार मौर्या पंजाब की जिम्मेदारी
सुशील कुमार पासी जम्मूकश्मीर और लद्दाख की जिम्मेदारी
ओमवीर यादव मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी
अवनीश काजला झारखंड की जिम्मेदारी
राहुल राजभर हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी
विश्वविजय सिंह राजस्थान की जिम्मेदारी
ये खबर भी पढ़ें:
AICC की लिस्ट में 81 सचिवों के नाम
कांग्रेस की प्रेस रिलीज में इन नेताओं को AICC सचिव के रूप में नियुक्त और अलगअलग राज्यों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से जोड़ा गया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से लिस्ट में 81 सचिवों के नाम और उनको जिम्मेदारी दी गई हैं।