गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Avinash Mishra ने Eisha Singh को किया चीट? एक्ट्रेस की मां के वायरल ऑडियो क्लिप ने खोली धोखे की पूरी पोल​ | 10वीं मंजिल से गिरकर हुई थी प्रेमिका की मौत… 37 दिन बाद लखनऊ जेल में प्रेमी ने दी जान, खुद कोर्ट में किया था सरेंडर​ | भारत में तेल बेचने की रेस: टॉप पर रूस, UAE को पछाड़कर ये देश बना नंबर-2​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एक्स बॉयफ्रेंड को डराने के लिए ChatGPT से बनाया फर्जी पुलिस नोटिस, तिकड़म पड़ा भारी​

Telangana Crime News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाला और अनोखा मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंधों में अनबन और दूरी के बाद एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी को डराने के लिए कथित तौर पर ChatGPT की मदद से पुलिस का फर्जी नोटिस तैयार कर लिया. शी टीम्स के नाम […]

Telangana Crime News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाला और अनोखा मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंधों में अनबन और दूरी के बाद एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी को डराने के लिए कथित तौर पर ChatGPT की मदद से पुलिस का फर्जी नोटिस तैयार कर लिया. शी टीम्स के नाम से बनाए गए इस फर्जी नोटिस को व्हाट्सएप के जरिए युवक को भेजा गया. मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक असली समझकर शी टीम्स कार्यालय पहुंच गया. सैफबाद पुलिस ने युवती और उसकी मदद करने वाले एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, कुकाटपल्ली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय थिरुनेश्वर वीरंकी की मुलाकात महिंद्रा विश्वविद्यालय की 24 वर्षीय छात्रा से हुई थी. दोनों के बीच जानपहचान प्यार में बदली और करीब पांच साल तक प्रेम संबंध रहे. आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन पिछले एक साल से वह उससे दूरी बनाए हुए था और उसने सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया था. पुलिस जांच में सामने आया कि युवती इस स्थिति से बेहद परेशान थी और इसी वजह से उसने युवक को डराने का यह रास्ता अपनाया.

ChatGPT से तैयार किया फर्जी नोटिस, युवक को व्हाट्सएप पर भेजा

दूरी बना चुके युवक को डराने के इरादे से युवती ने शी टीम्स के नाम से एक फर्जी पुलिस नोटिस तैयार किया. जांच में पता चला कि इस नोटिस को बनाने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया गया था. इसके बाद हरि नामक व्यक्ति ने यह नोटिस पीड़ित युवक के व्हाट्सएप पर भेजा. नोटिस में लिखा था कि उसे पूछताछ के लिए शी टीम्स कार्यालय में उपस्थित होना है, जिसे युवक ने असली पुलिस नोटिस समझ लिया.

शी टीम्स कार्यालय पहुंचने पर खुला राज, सैफबाद पुलिस ने दर्ज किया केस

WhatsApp पर मिले नोटिस को सही मानकर थिरुनेश्वर पूछताछ के लिए शी टीम्स अधिकारियों के सामने पेश हुआ. जब अधिकारियों ने नोटिस की पड़ताल की, तो वह फर्जी पाया गया. इसके बाद शी टीम्स के एसआई वेंकटेश की शिकायत पर सैफबाद पुलिस स्टेशन में युवती और मामले में शामिल युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया. पुलिस ने इस मामले में धारा 204, 319 , 336 , 340 , 35 और आईटी एक्ट की धारा 66 व 66 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस ने एआई टूल्स का उपयोग कर फर्जी आधिकारिक दस्तावेज बनाने के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY