सोमवार, 9 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
जेनसेन हुआंग से लेकर एलन मस्क तक…टेक जगत के वो 5 अरबपति जिनके ‘अफेयर्स’ और पर्सनल लाइफ ने मचाया हड़कंप!​ | आई ड्रॉप की बोतल खुलने के बाद कितने दिन सेफ? आंखों में डालने से पहले जान लें ये बातें​ | श्रावस्ती में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, खून से लथपथ हालत में घर पहुंची बच्ची; आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा, हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी कार…फिर लगी आग, महिला समेत 6 की मौत​

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. पानीपतखटीमा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराई और फिर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई. हादसे के तुरंत बाद कार में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी […]

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. पानीपतखटीमा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराई और फिर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई. हादसे के तुरंत बाद कार में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. कार में सवार महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि कार से उठती आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं. घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई.

हादसा मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना क्षेत्र में जग्गाहेड़ी के पास हुआ. कार हरियाणा से मुजफ्फरनगर की तरफ आ रही थी. बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी. इसी दौरान चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा. तेज रफ्तार कार पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल दो टुकड़ों में टूट गया. इसके बाद कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और पलट गई. टक्कर से डिवाइडर का करीब 10 मीटर हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

पलटते ही कार में लगी आग, बाहर नहीं निकल सके लोग

हादसे के बाद कार में अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. कार से ऊंचीऊंची लपटें उठने लगीं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. गाड़ी में महिला समेत छह लोग सवार थे. सभी आग की चपेट में आ गए. इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई. कार की हालत देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

हरियाणा से हरिद्वार जा रहा था परिवार

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार सवार परिवार हरियाणा से हरिद्वार जा रहा था. रास्ते में मुजफ्फरनगर के जग्गाहेड़ी के पास यह हादसा हो गया. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहतबचाव टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने और कार में फंसे लोगों को निकालने की कार्रवाई की गई. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार और कार के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह बताया जा रहा है. मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY