बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Shamli News: 3 बहनों का इकलौता सहारा छिना, भैया दूज पर भाई की पीट-पीटकर हत्या; बहन के ससुराल वालों पर आरोप​ | Yogi Vs Akhilesh: उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज​ | Kirti Azad Ram Controversy: राम-सीता पर कीर्ति आजाद के बयान से गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी बोले- TMC के ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ सदस्य नहीं समझेंगे रामायण​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ball Tampering मामले में Darren Lehmann पर भी लगना चाहिए था बैन, Chris Broad का बयान​

 इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने 2018 के गेंद से छेड़छाड़ करने के बहुचर्चित मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच डैरेन लीमन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान हुई इस घटना के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व […]

 इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने 2018 के गेंद से छेड़छाड़ करने के बहुचर्चित मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच डैरेन लीमन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान हुई इस घटना के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब ‘सब्र’ में खुलासा किया है कि टीम के सभी सदस्यों को सैंडपेपर का उपयोग करने की जानकारी थी। ब्रॉड ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए लीमन पर निशाना साधा, जो दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच थे।

 ब्रॉड ने सवाल उठाया कि वह गेंद से छेड़छाड़ की घटना से कैसे अनजान रह सकते थे। फॉक्स स्पोर्ट्स के अनुसार ब्रॉड ने ट्रैक रेडियो से कहा, ‘‘डैरेन लीमन को निश्चित रूप से इसके बारे में सब कुछ पता था। अगर उन्हें इसके बारे में पता नहीं था तो उन्हें टीम का कोच नहीं होना चाहिए था। मुझे लगता है कि उन्हें कम सजा मिली। यह ठीक है कि उन्होंने कुछ महीनो बाद अपना पद छोड़ दिया था लेकिन उन पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया।’’ ब्रॉड ने 2013 की एशेज श्रृंखला के दौरान अपने बेटे और इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की लीमन द्वारा की गई आलोचना का भी जिक्र किया। 

तब ब्रॉड ने स्लिप में कैच देने के बावजूद पवेलियन लौटने से इनकार कर दिया था। लीमन ने बाद में आगाह किया था कि जब इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा तो ऑस्ट्रेलियाई टीम स्टुअर्ट ब्रॉड को दिन में तारे दिखा देगी। ब्रॉड ने कहा, ‘‘और ये रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच, जो मैदान पर सैंडपेपर लेकर आए और इस घटना की जानकारी होने से साफ इनकार कर रहे हैं। इस मामले में मैं डैरेन लीमन से बेहद खफा हूं।’’ 

यह विवाद 2018 में केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान सामने आया, जब कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर का इस्तेमाल करके गेंद की स्थिति बदलने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था, जबकि बैनक्रॉफ्ट को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से नौ महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY