Terrorist Latif Bhat Search Operation: के जिले में आज 18 नवंबर, बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जंगलपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी शुरु कर दी।

इस दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग किए जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों का मुख्य निशाना लश्करएतैयबा का कमांडर लतीफ भट है, जो दो दिन पहले हुई मुठभेड़ के दौरान घायल होने के बावजूद मौके से फरार हो गया था।
कुछ दिन पहले लतीफ भटट् के मारे जाने की खबर
लारू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्करएतैयबा के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। मारे गए आतंकियों में का आखिरी सक्रिय कमांडर मोहम्मद लतीफ भट का नाम भी शामिल था। लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि, जानकारी के मुताबिक, लतीफ भट 16 नवंबर को हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया था। उसके पैर में गोली लगी थी और वह भागने में कामयाब रहा। इसके बाद से ही सुरक्षाबल उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। मंगलवार को भी इलाके में ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया था।
CRPF पोस्ट पर हमले में शामिल थे आतंकी
जांच के मुताबिक, 11 नवंबर को कुलगाम के नौपोरा अखरान इलाके में CRPF पोस्ट पर हुई फायरिंग में लतीफ भट और उमर निसार डार शामिल थे। इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हुए थे। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश तेज कर दी थी।
मुठभेड़ में उमर निसार डार हुआ था ढेर
16 नवंबर को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में आतंकी उमर निसार डार मारा गया था, जबकि लतीफ भट भागने में सफल रहा। अब सुरक्षाबलों ने जंगलपोरा इलाके में दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया है, ताकि फरार आतंकी को पकड़ा जा सके।
6 महीने तक लतीफ को दी थी पनाह
रिपोर्ट्स के अनुसार, उमर निसार डार ने लश्कर कमांडर लतीफ भट को करीब 6 महीने तक पनाह दी थी। दोनों ने 11 नवंबर के हमले से पहले कई इलाकों की रेकी भी की थी।
बताया जा रहा है कि घर छोड़ने के बाद निसार ने आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट जॉइन कर लिया था। संगठन से जुड़ने के महज एक सप्ताह बाद ही वह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया।
फिलहाल जंगलपोरा इलाके में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है और लतीफ भट की तलाश की जा रही है।