Sonia Gandhi Book Launch: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का दिल्ली की आईटीसी मौर्य होटल में शाम 6:40 बजे में औपचारिक विमोचन किया गया।

विमोचन समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , सीएम विजय जोसफ , सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
10 नवंबर से बाजार में उपलब्ध है किताब
सोनिया गांधी की आत्मकथा 10 नवंबर 2026 को ही प्रकाशित हो चुकी है। हालांकि, इसका औपचारिक विमोचन 16 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है।
किताब के प्रकाशन से पहले प्रकाशक को लेकर विवाद भी सामने आया था। शुरुआत में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया से प्रकाशन की बातचीत चल रही थी, लेकिन बाद में हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने भारतीय संस्करण प्रकाशित किया।
544 पन्नों में सोनिया गांधी के जीवन का सफर
हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित इस आत्मकथा में सोनिया गांधी ने अपने बचपन से लेकर भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने तक के अनुभवों को साझा किया है।
544 पन्नों की किताब में इटली में बिताए शुरुआती जीवन, राजीव गांधी से मुलाकात, विवाह, इंदिरा गांधी के साथ पारिवारिक संबंधों और राजनीतिक संघर्षों का उल्लेख है।
किताब में पति राजीव गांधी और सास इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके जीवन में आए बदलावों का भी जिक्र किया गया है।