गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
2 साल तक ‘राहुल’ बनकर करता रहा प्यार, शादी की बारी आई तो खुली इमरान की पोल; धर्म परिवर्तन की रखी शर्त​ | UP IPS Transfer: IPS मनोज कुमार यादव बने राज्यपाल के ADC, आगरा से लखनऊ ट्रांसफर​ | UP: अलीगढ़ में कल्याण सिंह के घर डबल सेलिब्रेशन, पोतों की सगाई में शामिल होंगे 80 हजार मेहमान, 1000 लोग तैयार करेंगे खाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dev Deepawali 2026: देव दीपावली पर जगमगाएंगे वाराणसी के घाट, जानिए कहां-कहां होंगे भव्य कार्यक्रम?​

Dev Deepawali 2026: में इस साल देव का पर्व बेहद भव्य अंदाज में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजन की तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि देव दीपावली के अवसर पर काशी घाट में लगभग 11 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। इस दौरान गंगा महोत्सव  से लेकर लेजर शो, महाआरती और […]

Dev Deepawali 2026: में इस साल देव का पर्व बेहद भव्य अंदाज में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजन की तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि देव दीपावली के अवसर पर काशी घाट में लगभग 11 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। इस दौरान गंगा महोत्सव  से लेकर लेजर शो, महाआरती और ग्रीन आतिशबाजी तक कई खास आयोजन होंगे। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता के व्यापक इंतजाम किए हैं।

कब मनाई जाएगी देव दीपावली?

इस साल 24 नवंबर को के अवसर पर देव दीपावली मनाई जाएगी। इससे पहले 20 से 23 नवंबर तक नमो घाट पर गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों के जरिए काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। 24 नवंबर की शाम काशी के घाटों पर दीपों की अद्भुत छटा देखने को मिलेगी।

कहांकहां होंगे खास आयोजन?

देव दीपावली के अवसर पर काशी के प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चेत सिंह घाट पर लेजर शो का आयोजन होगा। वहीं दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा महाआरती होगी। इसके अलावा काशी विश्वनाथ धाम के सामने ग्रीन आतिशबाजी की जाएगी।  

नावों के संचालन के लिए खास इंतजाम 

इस बार गंगा नदी में नावों के संचालन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पहली बार टूवे लेन सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत नावों के आनेजाने के लिए अलगअलग व्यवस्था रहेगी, जिससे नदी में अनावश्यक भीड़ कम किया जा सके। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरे आयोजन क्षेत्र को 10 जोन और 21 सेक्टरों में बांटा जाएगा।

भीड़ पर नजर रखने के लिए कैसे होगी निगरानी?

देव दीपावली पर लाखों श्रद्धालुओं के काशी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में भीड़ नियंत्रण के लिए 27 वॉच टावर बनाए जाएंगे। इसके अलावा ड्रोन के जरिए भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। पर्यटक पुलिस ईस्कूटर से गश्त करेगी, ताकि घाटों और आसपास के इलाकों में किसी भी तरह की अव्यवस्था होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

शहर को जाम से बचाने के लिए क्या होगी ट्रैफिक व्यवस्था?

देव दीपावली के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 7 बाहरी डायवर्जन प्वाइंट और 31 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। प्रमुख मार्गों पर ऑटो और ईरिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। इसके जरिए शहर के व्यस्त इलाकों में वाहनों की भीड़ कम करने और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी से बचाने की कोशिश की जाएगी।

सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए क्या तैयारियां होंगी?

देव दीपावली और गंगा महोत्सव को देखते हुए 20 से 25 नवंबर तक पूरे शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। घाटों, प्रमुख सड़कों और आयोजन स्थलों पर साफसफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 14 अस्पतालों को जोड़कर ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY