बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Kanika Kapoor ने पति गौतम हथीरमानी से अलग होने का किया फैसला, सोशल मीडिया पर जारी किया नोट​ | कंगाल पाकिस्तान में भारत से 20,000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, आखिर क्या है वजह​ | दिल्ली के मयूर विहार में सनसनी… स्कूल के अंदर 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, CCTV में कैद घटना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kanika Kapoor ने पति गौतम हथीरमानी से अलग होने का किया फैसला, सोशल मीडिया पर जारी किया नोट​

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। ‘बेबी डॉल’ और ‘चिट्टियां कलाइयां’ जैसे सुपरहिट गानों से अपनी पहचान बनाने वाली कनिका कपूर ने अपने पति और लंदन बेस्ड बिजनेसमैन गौतम हथीरमानी से अलग होने का बड़ा फैसला लिया है। शादी के करीब चार […]

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। ‘बेबी डॉल’ और ‘चिट्टियां कलाइयां’ जैसे सुपरहिट गानों से अपनी पहचान बनाने वाली कनिका कपूर ने अपने पति और लंदन बेस्ड बिजनेसमैन गौतम हथीरमानी से अलग होने का बड़ा फैसला लिया है। शादी के करीब चार साल बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं। कनिका ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर पर मुहर लगाई और फैंस से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।

कनिका कपूर ने पति गौतम से अलग होने का किया ऐलान

कनिका कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काफी सोचविचार और आपसी सहमति के बाद ही दोनों इस नतीजे पर पहुंचे हैं।

कनिका ने अपनी पोस्ट में लिखा, “प्रिय दोस्तों और परिवार, बहुत सोचविचार के बाद मेरे पति और मैंने अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। साथ बिताए समय के लिए मैं आभारी हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करें और हमारे प्रति संवेदनशीलता बनाए रखें।” हालांकि, इस पोस्ट में कनिका ने अलग होने के पीछे की असली वजह साझा नहीं की है।

2022 में लंदन में रचाई थी दूसरी शादी

कनिका कपूर और गौतम हथीरमानी 20 मई 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। लंदन के एक आलीशान पांच सितारा होटल में हुई इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद कपल ने ऐतिहासिक विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में एक भव्य वेडिंग रिसेप्शन भी आयोजित किया था।

गौतम से पहले कनिका की शादी बिजनेसमैन और डॉक्टर राज चंडोक से हुई थी। इस पहली शादी से कनिका के तीन बच्चे, दो बेटियां आयाना और समारा, और बेटा युवराज हैं। कनिका और राज साल 2010 में अलग हो गए थे और 2012 में आधिकारिक तौर पर उनका तलाक हुआ था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY