गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
2 साल तक ‘राहुल’ बनकर करता रहा प्यार, शादी की बारी आई तो खुली इमरान की पोल; धर्म परिवर्तन की रखी शर्त​ | UP IPS Transfer: IPS मनोज कुमार यादव बने राज्यपाल के ADC, आगरा से लखनऊ ट्रांसफर​ | UP: अलीगढ़ में कल्याण सिंह के घर डबल सेलिब्रेशन, पोतों की सगाई में शामिल होंगे 80 हजार मेहमान, 1000 लोग तैयार करेंगे खाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुरादाबाद: महफिल ढाबे पर चाय की आड़ में युवाओं को दी जा रही थी चरस-स्मैक, संचालक गिरफ्तार​

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलके के जीरो पॉइंट स्थित महफिल ढाबे में बर्तन कारोबारी के बेटे अब्दुल्ला की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जिस ढाबे पर रविवार रात बेखौफ अंदाज में गोलीबारी कर अब्दुल्ला की जीवनलीला समाप्त […]

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलके के जीरो पॉइंट स्थित महफिल ढाबे में बर्तन कारोबारी के बेटे अब्दुल्ला की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जिस ढाबे पर रविवार रात बेखौफ अंदाज में गोलीबारी कर अब्दुल्ला की जीवनलीला समाप्त कर दी गई थी, वह वास्तव में कोई सामान्य खानपान का ठिकाना नहीं, बल्कि अवैध नशे की तस्करी का गढ़ था,.

पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर ढाबा संचालक फहीम निवासी डिडौरी को दिल्ली रोड स्थित यात्री शेड के पास से धर दबोचा है. तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 157 ग्राम चरस बरामद हुई है. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस ऑपरेशन के बाद पुलिस ने अवैध गतिविधियों के अड्डे बने इस विवादित ढाबे को बंद कराकर सील कर दिया है और संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है.

पुलिस जांच में खुली नशे के काले कारोबार की पोल

रविवार रात जब अब्दुल्ला अपने साथियों बाबर, अयान और उवैश के साथ महफिल ढाबे पर चाय पीने गया था, तभी घात लगाए हमलावरों ने उसे निशाना बनाया था. वारदात के समय ढाबा संचालक फहीम मौके से भाग निकला था. थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार और चंद्रशेखर यादव की टीम ने जब देर रात तक ढाबा खुले रहने के कारणों की पड़ताल की तो पता चला कि चाय की आड़ में युवाओं को चरस और स्मैक सप्लाई की जाती थी.

नशे की लत और देर रात तक असमाजिक तत्वों के जमावड़े के कारण ही यह ढाबा आए दिन विवादों का केंद्र बना हुआ था. पुलिस ने सटीक मुखबिरी के आधार पर रात करीब 9:45 बजे फहीम को गिरफ्तार कर इस अवैध नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है. दूसरी ओर, मृतक अब्दुल्ला के पिता शाकिर की तहरीर पर नामजद किए गए मूंढापांडे के नियामतपुर निवासी मोहसिन चौधरी और चमरौआ निवासी सरताज चौधरी की गिरफ्तारी के लिए मझोला पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

हत्या की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड

हत्याकांड की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो चुकी है, जिसके आधार पर फॉरेंसिक और सर्विलांस टीमें साक्ष्य जुटा रही हैं. शहर में देर रात तक बिना अनुमति खुलने वाले और अवैध सामग्री परोसने वाले अन्य संदिग्ध ढाबों को भी चिन्हित किया जा रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेलने वाले संचालक और कानूनव्यवस्था को हाथ में लेने वाले हत्यारों पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी. पुलिस का दावा है कि फरार नामजद आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY