गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘मुझसे शादी करो…’ कहकर ट्रक के आगे खड़ी हो गई युवती, कानपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा​ | UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 2 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, अजय कुमार साहनी और मुनिराज को मिली नई जिम्मेदारी​ | मुस्लिम ने शिक्षा का मंदिर बनाया, यही गलती थी… ED रिमांड पर बोले आजम खान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PAK vs SL: Saqib Khan ने डेब्यू पर 7 विकेट लेकर बनाया कमाल रिकॉर्ड, श्रीलंका को अकेले बड़ी बढ़त बनाने से रोका​

Pakistan vs Sri Lanka, 1st Test: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज साकिब खान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पहली पारी में शानदार गेंदबाजी से कमाल कर दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रहे साकिब ने 34 ओवर में 130 रन देकर 7 विकेट अपने […]

Pakistan vs Sri Lanka, 1st Test: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज साकिब खान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पहली पारी में शानदार गेंदबाजी से कमाल कर दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रहे साकिब ने 34 ओवर में 130 रन देकर 7 विकेट अपने खाते में डाले और लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस, सोनल दिशुआ, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो को अपना शिकार बनाय़ा।

साकिब पाकिस्तान के दूसरे तेज गेंदबाज औऱ कुल चौथे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू मैच में 7 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। उनसे पहले मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद नजीर और अबरार अहमद ने ही ऐसा किया था।

टेस्ट डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

766: मोहम्मद ज़ाहिद, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ, 1996  

799: मोहम्मद नज़ीर, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ, 1969  

7114: अबरार अहमद, इंग्लैंड के खिलाफ, 2022  

7130: साकिब खान, श्रीलंका के खिलाफ, 2026

साकिब की शानदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की पहली पारी 446 रनों पर सिमट गई। एक समय श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 404 रन थे, लेकिन फिर साकिब ने कहर बरपाया और अगले 6 विकेट सिर्फ 42 रन के अंदर ही गिर गए। 

श्रीलंका के लिए धनंजय डी सिल्वा ने 167 रन और कुसल मेंडिस ने 119 रन की पारी खेली, जिससे टीम को पहली पारी में 12 रन की बढ़त मिली। 

इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 434 रन बनाकर घोषित कर दी थी। मेजबान टीम के लिए सऊद शकील, तैय्यब आरिफ, मोहम्मद ताहा और कप्तान बाबर आजम ने अर्धशतक जड़े। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY