गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
2 साल तक ‘राहुल’ बनकर करता रहा प्यार, शादी की बारी आई तो खुली इमरान की पोल; धर्म परिवर्तन की रखी शर्त​ | UP IPS Transfer: IPS मनोज कुमार यादव बने राज्यपाल के ADC, आगरा से लखनऊ ट्रांसफर​ | UP: अलीगढ़ में कल्याण सिंह के घर डबल सेलिब्रेशन, पोतों की सगाई में शामिल होंगे 80 हजार मेहमान, 1000 लोग तैयार करेंगे खाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Palmistry Rajyog Signs: हथेली पर बना Trishul या Fish Sign दिलाता है करियर में सफलता और प्रतिष्ठा​

हथेली की रेखाओं को देखकर आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपकी किस्मत कितनी अच्छी है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली के पर्वतों, हथेली और अलगअलग शुभ चिह्नों को जातक के जीवन के अलगअलग क्षेत्र से जोड़ा जाता है। हथेली पर कुछ विशेष रेखाएं और निशान भी पाए जाते हैं, जो सीधा इस […]

हथेली की रेखाओं को देखकर आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपकी किस्मत कितनी अच्छी है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली के पर्वतों, हथेली और अलगअलग शुभ चिह्नों को जातक के जीवन के अलगअलग क्षेत्र से जोड़ा जाता है। हथेली पर कुछ विशेष रेखाएं और निशान भी पाए जाते हैं, जो सीधा इस तरफ इशारा करते हैं कि जातक के जीवन में राजयोग है या नहीं। जातक को जीवन में धन, प्रसिद्धि, ऊंचा पद और सम्मान मिलने के योग हैं, तो इन रेखाओं को देखकर पता चल सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली पर वह कौन सी रेखाएं हैं, जो आपके जीवन में राजयोग बनाती हैं।

भाग्य रेखा

हथेली में भाग्य रेखा को जीवन की दिशा और करियर से जोड़कर देखा जाता है। अगर यह रेखा कलाई के पास शुरू होकर हथेली के बीच से गुजरती हुई मध्यमा उंगली के नीचे स्थित शनि पर्वत तक जाती है, बिना कटे या टूटे तो इसको शुभ संकेत माना जाता है। हस्तरेखा के अनुसार, इस भाग्य रेखा वाले जातक को करियर में स्थिरता औऱ आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। माना जाता है कि ऐसे जातको को मेहनत के साथ ऊंचा पद और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

सूर्य रेखा

अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत होता है। यहां से निकलने वाली रेखा को अपोलो लाइन या सूर्य रेखा कहा जाता है। अगर सूर्य रेखा गहरी, साफ और सीधी होती है, हस्तरेखा शास्त्र में इसको सम्मान, प्रसिद्धि और सम्मान से जोड़कर देखा जाता है। यह रेखा को विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ मानी जाती है, जिनको अपने अच्छे काम की वजह से समाज में पहचान मिलती है।

गुरु पर्वत और नेतृत्व क्षमता

तर्जनी उंगली के नीचे स्थित स्थान को गुरु पर्वत कहा जाता है। अगर यह पर्वत अच्छे से उभरा और साफ दिखाई देता है, तो इसको मजबूत नेतृत्व क्षमता का संकेत माना जाता है। वहीं अगर जीवन रेखा से कोई ऊपर की ओर उठकर गुरु पर्वत की तरफ रेखा जाती है, तो हस्तरेखा में इसको आत्मविश्वास, महत्वकांक्षा और नेतृत्व से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि ऐसे जातक जिम्मेदारी वाले पदों तक पहुंचने की इच्छा रखते हैं।

हथेली पर ‘M’ का निशान होना

हथेली की प्रमुख रेखाओं के आपसी मिलान की वजह से कभीकभी ‘M’ जैसा आकार बनता दिखाई देता है। इसमें मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा, भाग्य रेखा और जीवन रेखा की स्थिति को सबसे अहम माना जाता है। ‘M’ के चिह्न को शुभ माना जाता है और इसको सफलता, आत्मविश्वास, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है।

त्रिशूल या मछली का निशान होना

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मछली या त्रिशूल जैसा चिह्न भी शुभ माना जाता है। अगर ऐसा निशान सूर्य रेखा, भाग्य रेखा या किसी प्रमुख पर्वत पर दिखता है, तो इसको विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि हथेली पर ऐसा निशान होने से जीवन में आर्थिक अवसर, सम्मान और सफलता के संकेत हो सकते हैं। वहीं इन शुभ चिह्न को सौभाग्य और समृद्धि से भी जोड़ा जाता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY