गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
2 साल तक ‘राहुल’ बनकर करता रहा प्यार, शादी की बारी आई तो खुली इमरान की पोल; धर्म परिवर्तन की रखी शर्त​ | UP IPS Transfer: IPS मनोज कुमार यादव बने राज्यपाल के ADC, आगरा से लखनऊ ट्रांसफर​ | UP: अलीगढ़ में कल्याण सिंह के घर डबल सेलिब्रेशन, पोतों की सगाई में शामिल होंगे 80 हजार मेहमान, 1000 लोग तैयार करेंगे खाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दोस्त की बीवी को देख बिगड़ी नीयत, की ऐसी हरकत… गंवानी पड़ी जान, मधुबनी के विकास हत्याकांड की कहानी​

Madhubani News: बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड अंतर्गत पतौना थाना क्षेत्र से एक खौफनाक और सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. दोस्त की पत्नी पर बुरी नजर रखने और जबरन गलत काम का प्रयास करने से नाराज व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर डाली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए […]

Madhubani News: बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड अंतर्गत पतौना थाना क्षेत्र से एक खौफनाक और सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. दोस्त की पत्नी पर बुरी नजर रखने और जबरन गलत काम का प्रयास करने से नाराज व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर डाली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बेनीपट्टी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने प्रेसवार्ता कर इस खौफनाक वारदात का खुलासा किया.

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मनीष चौपाल अपने दो साथियों के साथ मृतक विकास कुमार यादव के घर पहुंचा और उसे किसी काम के बहाने अपने साथ ले गया. जब काफी देर तक विकास वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी बीच स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मनीष चौपाल के घर के पीछे झाड़ी में एक बोरा पड़ा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब बोरा खोला, तो उसमें से विकास कुमार यादव का शव बरामद हुआ, जिसे तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने आरोपी मनीष के घर पर छापेमारी कर खून लगा चाकू, खून लगा मैट, खून से सनी चप्पल और खून जैसा पदार्थ लगा कपड़ा बरामद किया है.

‘पत्नी के साथ जबरन गलत करने का प्रयास…’

पूछताछ के दौरान आरोपी मनीष चौपाल ने कबूल किया कि मृतक विकास उसका गहरा दोस्त था और दोस्ती के नाते उसका घर आनाजाना लगा रहता था. आरोप है कि इसी दौरान विकास की नीयत मनीष की पत्नी पर बिगड़ गई और उसने उसकी पत्नी के साथ जबरन गलत करने की कोशिश की. इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस और झगड़ा हुआ. विवाद बढ़ने पर मनीष ने अपने पिता और चाचा के सहयोग से विकास पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को बोरे में बंद कर घर के पीछे फेंक दिया.

बेनीपट्टी एसडीपीओ का बयान और पुलिस कार्रवाई

बेनीपट्टी के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी मनीष चौपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में इस्तेमाल सभी फॉरेंसिक साक्ष्य जुटा लिए गए हैं. हत्या की साजिश और वारदात में शामिल मनीष के पिता और चाचा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलगअलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, जिन्हें जल्द ही दबोच लिया जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY