मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Census 2026: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना, घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, जानें पूरी प्रक्रिया​ | Vande Bharat Special Train: सुबह दिल्ली से बैठें और शाम तक पटना, छठ पर 11 और 13 नवंबर को चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन​ | Bijnor Girl Selling Gang: युवतियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कन्नौज में BJP विधायक के भतीजे की हत्या में एक्शन, कांग्रेस नेता और उनकी मां अरेस्ट​

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बीजेपी विधायक अर्चना पांडेय के भतीजे अनुज चतुर्वेदी की हत्या में नामजद आरोपी और कांग्रेस के नेता अमोल दीक्षित को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. अमोल के साथ पुलिस ने उनकी मां को भी अरेस्ट किया है. दोनों की गिरफ्तारी फर्रुखाबाद से हुई है. कन्नौज एसपी ने दोनों की […]

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बीजेपी विधायक अर्चना पांडेय के भतीजे अनुज चतुर्वेदी की हत्या में नामजद आरोपी और कांग्रेस के नेता अमोल दीक्षित को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. अमोल के साथ पुलिस ने उनकी मां को भी अरेस्ट किया है. दोनों की गिरफ्तारी फर्रुखाबाद से हुई है. कन्नौज एसपी ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. इस मामले में तीसरे नामजद आरोपी की तलाश जारी है.

बता दें कि दिवाली की रात कन्नौज के छिबरामऊ में मामूली विवाद में कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित ने एडवोकेट अनुज चतुर्वेदी की सरेराह बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी ने अनुज पर ताबड़तोड़ 4 गोलियां चलाईं. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी.

पुरानी रंजिश में हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अमोल दीक्षित निर्दलीय चुनाव लड़ा था. उस चुनाव में बीजेपी के टिकट पर अर्चना पांडेय मैदान में थीं. उसी समय अर्चना पांडेय के भतीजे अनुज चतुर्वेदी के साथ पोलिंग बूथ पर अमोल का झगड़ा हुआ था. उसी समय से दोनों के बीच रंजिश चली आ रही थी. इसी बीच दिवाली की रात दो लोगों के झगड़े की सूचना पर अनुज बीच बचाव करने पहुंचे. ऐसे में अमोल ने उन्हें वहीं पर गोली मारकर हत्या कर दी.

काली नदी के पास से गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद से ही फरार अमोल और उसकी मां मुन्नी देवी को भी गिरफ्तार किया है. इन्हें फर्रुखाबाद बॉर्डर के पास काली नदी क्षेत्र से अरेस्ट किया गया है. जबकि उसके पिता अभी फरार हैं. उनकी तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस के मुताबिक इस मामले अनुज के परिजनों ने अमोल और उसके मातापिता के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY