बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
भारत में बढ़ रहा कैंसर का खतरा, 2050 तक हर साल 28 लाख हो सकते हैं नए मरीज​ | मथुरा में मां-बेटी को बोनट पर बैठाकर 2 KM तक दौड़ाई कार, CCTV में कैद हुई दबंगई​ | सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के चाचा ने दिया बड़ा ऑफर, मंदिर आकर मांग लें माफी, सुरक्षा की भी ली जिम्मेदारी!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Diwali MP Special Sweets: दिवाली पर घर में बनाएं MP की मशहूर बेसन की चकती, जानें Easy रेसिपी​

Diwali MP Special Sweets: का त्योहार जल्द ही आने वाला है। ऐसे में हर कोई घर की साफसफाई, सजावट में लगे रहते हैं। लेकिन भारत में कोई त्योहार हो और घर पर मिठाई न बने ऐसा हो ही नहीं सकता है। ऐसे में अगर आप इस दिवाली कुछ नया बना कर ट्राई करना चाहते हैं। […]

Diwali MP Special Sweets: का त्योहार जल्द ही आने वाला है। ऐसे में हर कोई घर की साफसफाई, सजावट में लगे रहते हैं। लेकिन भारत में कोई त्योहार हो और घर पर मिठाई न बने ऐसा हो ही नहीं सकता है। ऐसे में अगर आप इस दिवाली कुछ नया बना कर ट्राई करना चाहते हैं। तो मध्य प्रदेश की मशहूर बेसन की चकती एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

दरअसल, बेसन की बर्फी को मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बेसन की चकती के नाम से जाना जाता है। यह मिठाई बेसन, घी और चीनी से तैयार की जाती है। ऊपर से डाले गए बादाम और पिस्ता इसका स्वाद और भी बढ़ा देते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। आइए जानते हैं घर पर बेसन की चकती बनाने की आसान रेसिपी। 

किन चीजों की होगी जरूरत?

घर पर स्वादिष्ट बेसन की चकती बनाने के लिए आपको कुछ सामान्य सामग्री की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए 2 कप बेसन, डेढ़ कप चीनी, 1 कप घी, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आधा कप पानी और सजावट के लिए कटे हुए बादाम और पिस्ता ले लें।

बेसन की चकती बनाने का क्या है आसान तरीका?

सबसे पहले बेसन को भून लें

की चकती बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें। अब इसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। बेसन को अच्छी तरह भूनना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे मिठाई में अच्छा स्वाद और खुशबू आती है। जब बेसन का रंग हल्का सुनहरा होने लगे और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें।

चीनी की चाशनी कैसे तैयार करें?

अब एक दूसरे पैन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। इसे तब तक पकाएं, जब तक चीनी पूरी तरह घुलकर चाशनी का रूप न ले ले। चाशनी को बहुत ज्यादा गाढ़ा न करें, वरना बेसन में मिलाने के बाद मिठाई सख्त हो सकती है।

भुने हुए बेसन में मिलाएं चाशनी

जब चाशनी तैयार हो जाए, तो इसे भुने हुए बेसन में थोड़ाथोड़ा करके डालें। इस दौरान बेसन को लगातार चलाते रहें, ताकि इसमें गांठें न पड़ें और चाशनी अच्छी तरह मिल जाए। अब मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं। जब यह कड़ाही छोड़ने लगे और एक जगह इकट्ठा होने लगे, तो समझ लें कि मिश्रण तैयार हो गया है।

इलायची और ड्राई फ्रूट्स से बढ़ाएं स्वाद

अब तैयार मिश्रण में पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इससे बेसन की चकती में अच्छी खुशबू आएगी। इसके बाद एक थाली या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें और उसमें बेसन का मिश्रण समान रूप से फैला दें। ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर हल्के हाथों से दबा दें।

कैसे दें बेसन की चकती को चौकोर आकार?

अब बेसन के मिश्रण को करीब एक से दो घंटे तक ठंडा होने और सेट होने के लिए छोड़ दें। जब यह अच्छी तरह जम जाए, तो चाकू की मदद से इसे चौकोर या मनचाहे आकार में काट लें। बस तैयार है मध्य प्रदेश की मशहूर स्वादिष्ट बेसन की चकती। इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर दिवाली पर परिवार और मेहमानों को परोस सकते हैं।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY