मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Vande Bharat Special Train: सुबह दिल्ली से बैठें और शाम तक पटना, छठ पर 11 और 13 नवंबर को चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन​ | Bijnor Girl Selling Gang: युवतियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार​ | मिर्जापुर में रेलवे ट्रैक पर गिरा बिजली का पोल, 13 ट्रेनें डायवर्ट; 3 रद्द… 7 घंटे से यात्री परेशान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bijnor Girl Selling Gang: युवतियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार​

  के बिजनौर में युवतियों को बहलाफुसलाकर अपने जाल में फंसाने और उन्हें पैसे लेकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। नजीबाबाद पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक युवती को सुरक्षित बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर ऐसी युवतियों की […]

  के बिजनौर में युवतियों को बहलाफुसलाकर अपने जाल में फंसाने और उन्हें पैसे लेकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। नजीबाबाद पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक युवती को सुरक्षित बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर ऐसी युवतियों की तलाश करते थे, जो किसी वजह से अपना घर छोड़कर आई हों।

पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत

एसपी ग्रामीण गौतम राय ने बताया कि 26 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने नजीबाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि सोनू नाम का युवक उसकी बेटी को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी। 9 नवंबर को पुलिस ने युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान सोनू, मुखराम, शिवम, सिमरन उर्फ पूनम, ज्योति और कविता के रूप में हुई है।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर तलाशते थे युवतियां

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर ऐसी युवतियों को तलाशते थे, जो घर से भागकर आई हों या परिवार में विवाद के कारण घर छोड़ चुकी हों। इसके बाद आरोपी उन्हें ऐसे लोगों को बेचने का सौदा करते थे, जिनकी शादी नहीं हुई थी या जिनकी पत्नी उन्हें छोड़कर जा चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें: 

1 लाख रुपये में तय हुआ था सौदा

पुलिस के मुताबिक बरामद युवती को बेचने के लिए 1 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। कविता नाम की आरोपी युवती को अपने साथ ले जाकर किसी दूसरे व्यक्ति को ज्यादा कीमत पर बेचने की तैयारी कर रही थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर गिरोह के सभी 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY