सोमवार, 9 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
कानपुर: LIC एजेंट को थार से रौंदने वाली युवती को जमानत, कोर्ट ने पूछा- हादसे में हत्या का केस कैसे?​ | Suryakumar Yadav संभालेंगे Mumbai की कमान, Syed Mushtaq Ali Trophy टीम घोषित​ | Bareilly News: कंपनी ने बिहार से बरेली भेजा, अब रामगंगा नदी में मिला इंजीनियर का शव; भाई ने लगाए गंभीर आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कानपुर: LIC एजेंट को थार से रौंदने वाली युवती को जमानत, कोर्ट ने पूछा- हादसे में हत्या का केस कैसे?​

Kanpur News: कानपुर में थार गाड़ी से 60 साल के LIC एजेंट को कुचलने के मामले में गिरफ्तार युवती को कोर्ट से राहत मिल गई है. रविवार शाम पुलिस ने आरोपी युवती गीत सचान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. हालांकि कोर्ट ने उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया. इस दौरान कोर्ट […]

Kanpur News: कानपुर में थार गाड़ी से 60 साल के LIC एजेंट को कुचलने के मामले में गिरफ्तार युवती को कोर्ट से राहत मिल गई है. रविवार शाम पुलिस ने आरोपी युवती गीत सचान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. हालांकि कोर्ट ने उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया. इस दौरान कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए फटकार लगाई. कोर्ट ने पूछा कि सड़क हादसे के मामले में हत्या की धारा में मुकदमा किस आधार पर दर्ज किया गया है? आखिर दुर्घटना के मामले को हत्या का केस कैसे बना दिया गया?

आरोपी युवती इटली में पढ़ाई कर रही है और दिवाली मनाने के लिए कानपुर स्थित अपने घर आई थी. शनिवार शाम उसकी थार की टक्कर से LIC एजेंट संतोष सिंह चौहान की मौत हो गई थी. पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर युवती को गिरफ्तार किया था. वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद युवती ने भागने की कोशिश में संतोष को काफी दूर तक घसीटा था.

थार की टक्कर से स्कूटी सवार LIC एजेंट की मौत

पनकी के स्वराज नगर निवासी संतोष सिंह चौहान LIC एजेंट थे. परिवार में पत्नी सुनीता, बेटा राहुल और बेटी साक्षी हैं. बेटा राहुल जिंदल ग्रुप में प्रोजेक्ट मैनेजर है, जबकि बेटी साक्षी बेंगलुरु की एक मल्टीनेशनल कंपनी में अफसर है. दोनों भाईबहन दिवाली मनाने के लिए घर आए हुए थे. राहुल के मुताबिक, शनिवार शाम उनके पिता, मां की साड़ी में पीकोफॉल कराने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान कल्याणपुर के आवास विकास3 स्थित गायत्री पैलेस के पास तेज रफ्तार थार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी.

आरोप है कि थार चला रही युवती गीत सचान ने मौके से भागने की कोशिश की. इस दौरान संतोष थार के साथ करीब 50 से 60 मीटर तक घिसटते चले गए. उनकी स्कूटी भी गाड़ी के नीचे फंस गई. हादसे में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद अनियंत्रित थार एक मकान के बाहर बने गार्डन के पिलर से टकराकर रुक गई.

GPS से बेटे को मिली पिता की लोकेशन

हादसे के बाद जब संतोष काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी. उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था. इसके बाद बेटे राहुल ने पिता की तलाश शुरू की. राहुल के मुताबिक, पिता की स्कूटी में GPS सिस्टम लगा हुआ था. उन्होंने GPS की मदद से स्कूटी की लोकेशन ट्रैक की और घटनास्थल पर पहुंच गए. वहां उन्हें हादसे की जानकारी मिली. इसके बाद वह हैलट अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पिता के शव की पहचान की.

पुलिस की कार्रवाई से नाराज बेटा धरने पर बैठा

रविवार को पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर मृतक का बेटा राहुल सिंह चौहान पोस्टमॉर्टम हाउस में धरने पर बैठ गया. उसका आरोप था कि यह सामान्य सड़क हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला है. राहुल का कहना था कि टक्कर मारने के बाद आरोपी ने गाड़ी रोकने के बजाय भागने की कोशिश की और उनके पिता को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई. इसी वजह से उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की.

कोर्ट ने हत्या की धारा लगाने पर उठाए सवाल

पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार करने के बाद रविवार शाम कोर्ट में पेश किया. हालांकि कोर्ट ने उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया. कोर्ट ने पुलिस से सवाल किया कि सड़क हादसे के मामले में हत्या की धारा क्यों लगाई गई? इसके लिए क्या आधार और साक्ष्य मौजूद हैं?

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि थार चलाने वाली युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट से उसे निजी मुचलके पर रिहाई मिली है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. घटनास्थल, वाहन और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY