गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘मुझसे शादी करो…’ कहकर ट्रक के आगे खड़ी हो गई युवती, कानपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा​ | UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 2 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, अजय कुमार साहनी और मुनिराज को मिली नई जिम्मेदारी​ | मुस्लिम ने शिक्षा का मंदिर बनाया, यही गलती थी… ED रिमांड पर बोले आजम खान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भाई दूज का एथनिक लुक देख सब करेंगे तारीफ, जब आप बनाएंगी ये कमाल हेयर स्टाइल​

भाई दूज पर आप जान्हवी के इस हेयर स्टाइल से आइडिया ले सकती हैं. अनारकली से लेकर स्ट्रेट लाइन सूट तक पर ये हेयर स्टाइल बेस्ट लगेगा और प्रिटी लुक देगा. फ्रंट से बालों की फ्रेंच चोटी बनाते हुए इसे पीछे खजूर स्टाइल चोटी में अटैच्ड करना है और बालों को पीछे हल्का लूज रखना […]

भाई दूज पर आप जान्हवी के इस हेयर स्टाइल से आइडिया ले सकती हैं. अनारकली से लेकर स्ट्रेट लाइन सूट तक पर ये हेयर स्टाइल बेस्ट लगेगा और प्रिटी लुक देगा. फ्रंट से बालों की फ्रेंच चोटी बनाते हुए इसे पीछे खजूर स्टाइल चोटी में अटैच्ड करना है और बालों को पीछे हल्का लूज रखना है.

सूट कैरी करेंगी या साड़ी…दोनों के लिए ही शिवांगी जोशी का ये हेयर स्टाइल बेस्ट रहेगा. ऐसी पोनीटेल बनाना है तो सबसे पहले बालों को हाफ रिंग कर्ल करें. फ्रंट से फेस कवरिंग के लिए थोड़ी सी फ्लेयर्स को छोड़ दें और बाकी की सिंपल पोनीटेल बना लें, लेकिन बालों को हलका फ्लोई ही रखें यानी स्लीक लुक नहीं देना है.

फेस्टिवल है और इस वजह से टाइम न बचा हो तो आलिया भट्ट जैसा हेयर स्टाइल बिल्कुल परफेक्ट रहता है. बस बालों को कॉम्ब करके पीछे पिनअप कर लें और आधे वालों को खुला छोड़ दें. आपके पास अगर चांद बालियां या फिर कश्मीरी स्टाइल चेन वाले झुमके हैं तो ये हेयर स्टाइल और भी बेस्ट लगता है. आलिया भट्ट की तरह झुमको को बालों में ले जाकर पिन से अटैच्ड कर लें.

भाई दूज के लिए आमना शरीफ के इस स्लीक हेयर स्टाइल से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने सिंपल पोनीटेल लगाकर चोटी को लेस के साथ गूंथा है, जिसमें नीचे की तरफ टैसल दी गई हैं. इस हेयर स्टाइल को भी बनाने में बहुत ज्यादा टाइम नहीं जाएगा.

भाई दूज पर साड़ी कैरी करेंगी तो आप अमायरा दस्तूर के हेयर स्टाइल को रीक्रिएट कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने फ्रंट से बालों को दो हिस्सों में करके ट्विस्ट बनाकर पिनअप किए हैं और चोटी को गूंथने के बाद क्रिस क्रॉस गजरे से  डेकोरेट किया है.

चित्रांगदा सिंह का ये हेयर स्टाइल अनारकली सूट से लेकर साड़ी और लहंगा तक के लिए बेस्ट रहेगा. अगर आपको खुद हेयर स्टाइलिंग आती है तो इसे बना सकती हैं या फिर आप किसी और की हेल्प लेकर इस तरह का हेयर स्टाइल नबा सकती हैं. फ्रंट से फ्लेयर्ड छोड़ी गई हैं ताकि फेस के एक बढ़िया कवरिंग मिल सके. वहीं बैक में लूज चोटी बनाकर फ्लावर से डेकोरेट किया गया है. 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY