रविवार, 8 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Hardik Pandya ने Chhoti Diwali पर Mahika Sharma और बेटे के साथ साझा कीं तस्वीरें​ | Sonia Gandhi Emergency: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इमरजेंसी को गलती बताया, कहा- राजीव गांधी भी फैसले के खिलाफ थे​ | Cheteshwar Pujara का बड़ा दावा, IPL 2027 से पहले KKR कई खिलाड़ी करेगी बाहर और RCB रहेगी स्थिर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

झाड़ फूंक कराने आई थी निसंतान महिला… तांत्रिक ने की गंदी बात, संबंध बनाने के लिए भी बनाया दबाव; FIR​

झारखंड के रामगढ़ में एक बार फिर अंधविश्वास के चक्कर में एक निसंतान महिला की आबरू पर संकट पैदा हो गया. औलाद के लिए झाड़फूंक और ताबीज के जरिए तांत्रिक के पास पहुंची इस महिला ने रेप की कोशिश का आरोप लगाया है. कहा कि विरोध करने पर तांत्रिक ने उसे और उसके पति को […]

झारखंड के रामगढ़ में एक बार फिर अंधविश्वास के चक्कर में एक निसंतान महिला की आबरू पर संकट पैदा हो गया. औलाद के लिए झाड़फूंक और ताबीज के जरिए तांत्रिक के पास पहुंची इस महिला ने रेप की कोशिश का आरोप लगाया है. कहा कि विरोध करने पर तांत्रिक ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि वह 56 साल की हो चुकी है और उसे कोई औलाद नहीं है. इसी क्रम में वह तांत्रिक के पास झाड़फूंक कराने पहुंची थी. आरोपी ने खुद के बारे में प्रचार कर रखा है कि वह प्रार्थना और ताबीज के जरिए लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकता है. पीड़िता के मुताबिक आरोपी तांत्रिक ने उसे भी एक ताबीज दिया था. लेकिन बाद में आरोपी ने उसके साथ अश्लील बातें करने लगा और संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा.

आरोपी तांत्रिक अरेस्ट

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने पांच नवंबर को आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दी थी. इसके बाद भुरकुंडा पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज कर तांत्रिक को अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है. भुरकुंडा चौकी प्रभारी शिवलाल गुप्ता के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वायरल हो रहा आडियो क्लिप

जानकारी के मुताबिक घटना से संबंधित एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि यह ऑडियो क्लिप पीड़िता और तांत्रिक के बीच फोन पर बातचीत की कॉल रिकार्डिंग है. इसमें तांत्रिक महिला से अश्लील बातें कर रहा है. वहीं जब महिला इसका विरोध करती है तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता है. पुलिस के मुताबिक इस ऑडियो क्लिप को भी वेरिफाई किया जा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY