बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
20 महीने में पैसा डबल… मोटे मुनाफे का लालच देकर 3 करोड़ की ठगी, एक्शन में दिल्ली EOW; 3 अरेस्ट​ | लिपिस्टिक-सनस्क्रीन-सिरम बेचकर कमाए करोड़ों, 90 दिन में नायका को हुआ 3 गुना प्रॉफिट​ | रोहित शर्मा की फील्डिंग देखकर गदगद हुए शुभमन गिल, जीत के बाद गेंदबाजों की भी जमकर की तारीफ, बताया किसने पलटा मैच​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

लिपिस्टिक-सनस्क्रीन-सिरम बेचकर कमाए करोड़ों, 90 दिन में नायका को हुआ 3 गुना प्रॉफिट​

ब्यूटी और फैशन ईकॉमर्स कंपनी नायका ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 206.8 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की है. यह प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि के 33 करोड़ रुपए से बढ़कर 101.2 करोड़ रुपए हो गया है. कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 2,346 करोड़ रुपए से 28.1 […]

ब्यूटी और फैशन ईकॉमर्स कंपनी नायका ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 206.8 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की है. यह प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि के 33 करोड़ रुपए से बढ़कर 101.2 करोड़ रुपए हो गया है. कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 2,346 करोड़ रुपए से 28.1 फीसदी बढ़कर 3,006 करोड़ रुपए हो गया. पिछली तिमाही के मुकाबले, नेट प्रॉफिट में 26.9 रुपए और रेवेन्यू में 8.1 फीसदी की वृद्धि हुई है. मुनाफे में यह सुधार नायका के ब्यूटी बिजनेस की बेहतर प्रॉफिटेबिलिटी और फैशन बिजनेस में होने वाले नुकसान में कमी के कारण आया है. कंसोलिडेटेड लेवल पर, कुल खर्च पिछले साल के मुकाबले 24.8 फीसदी बढ़कर 2,867.1 करोड़ रुपए हो गया, जो कि रेवेन्यू में हुई वृद्धि की तुलना में कम है.

पैट में भी दिखा इजाफा

9.5 करोड़ रुपए की दूसरी इनकम को मिलाकर, कुल आय 3,015.6 करोड़ रुपए रही. टैक्स से पहले का मुनाफा Q2 FY26 के 55.4 करोड़ रुपए से बढ़कर 148.5 करोड़ रुपए हो गया है. नायका के ब्यूटी सेगमेंट का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 26.6 फीसदी बढ़कर 2,699.7 करोड़ रुपए हो गया. इस सेगमेंट का मुनाफा एक साल पहले के 105.4 करोड़ रुपए से बढ़कर 180.2 करोड़ रुपए हो गया है.

वहीं, फैशन सेगमेंट का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 42.9 फीसदी बढ़कर 287.2 करोड़ रुपए हो गया. इस सेगमेंट में होने वाला नुकसान Q2 FY26 के 21.4 करोड़ रुपए से घटकर 7.7 करोड़ रुपए रह गया है. अपने नतीजों के साथसाथ, नायका के बोर्ड ने ‘सिम्पली नाम ब्यूटी’ में 82 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को भी मंजूरी दे दी है, जिसके लिए कंपनी 33 करोड़ रुपए तक कैश भुगतान करेगी.

कंपनी के शेयरों में मामूली तेजी

बुधवार को कंपनी के शेयरों में मामूली इजाफा देखने को मिला है. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार नायका के शेयर 0.31 फीसदी के इजाफे के साथ 355.10 रुपए पर बंद हुए. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 355.50 रुपए के साथ दिन के हाई पर भी पहुंच गया. वैसे सुबह के समय नायका का शेयर फ्लैट 354.40 रुपए पर ओपन हुआ था. एक दिन पहले कंपनी का शेयर 354 रुपए पर बंद हुआ था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY