शनिवार, 7 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पार्किंग विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, 9 गोलियां लगने से NRI की मौत; फरीदाबाद मर्डर केस में बड़ा खुलासा​ | ‘अयोध्या जरूर आएं, लेकिन माफी मांगकर आएं’, दीपोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी का अखिलेश पर हमला​ | टाटा की 120 साल पुरानी कंपनी को हुआ जबरदस्त मुनाफा, नोएल टाटा ने कंपनी से लिया रिटायरमेंट का फैसला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पत्नी को गंदे इशारे कर रहा था… देखते ही पति ने पड़ोसी को मार डाला, फिर नदी में फेंकी लाश​

Jharkhand Crime News: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. अपनी पत्नी पर गलत नीयत रखने और अश्लील इशारे करने के शक में पति ने खौफनाक कदम उठाते हुए पड़ोसी बुदल गंझू को मौत के घाट उतार दिया. फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव […]

Jharkhand Crime News: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. अपनी पत्नी पर गलत नीयत रखने और अश्लील इशारे करने के शक में पति ने खौफनाक कदम उठाते हुए पड़ोसी बुदल गंझू को मौत के घाट उतार दिया. फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को जयरूखरी नदी में फेंक दिया. सिमरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी बालदेव गंझू उर्फ गरज गंझू को उसके गांव कुठान से खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस पूछताछ में आरोपी बालदेव गंझू ने स्वीकार किया कि उसे अपने ही गांव के बुदल गंझू पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध का गहरा शक था. वो उसे रंगे हाथों पकड़ना चाहता था, लेकिन बुदल हर बार निकल भागता था. 30 अक्टूबर की सुबह बालदेव ने बुदल गंझू को अपनी पत्नी की तरफ अश्लील इशारे करते हुए देख लिया. इससे आक्रोशित होकर उसने बुदल को दबोच लिया और जबरन पास के जंगल में ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से आरोपी ने शव को जयरूखरी नदी में बहा दिया और मौके से फरार हो गया.

एसडीपीओ सुन्नी वर्धन का प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा

एसडीपीओ सुन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि 6 नवंबर की सुबह सिमरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 30 अक्टूबर से फरार मुख्य आरोपी बालदेव गंझू अपने गांव कुठान स्थित घर पर आया हुआ है. एसडीपीओ के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम ने जैसे ही गांव में दबिश दी, आरोपी बालदेव पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दौड़ाकर दबोच लिया. कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना से जुड़ा एक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY