मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात​ | ICC ODI Rankings: शीर्ष स्थान से फिसलीं Smriti Mandhana, Laura Wolvaardt बनीं नंबर 1​ | टोल प्लाजा के पास रहने वालों को बड़ी राहत! नेशनल हाईवे पर मिलेगा सस्ता लोकल पास​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Flight Ticket Price: 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक फ्लाइट की टिकट का किराया रहेगा कम, जाने किन रुट्स पर मिलेगा फायदा?​

Flight Ticket Price: अगर आप इस वीक कहीं घूमने जाने या किसी जरूरी काम के चलते सफर करने का प्लान बना रहे हैं। तो फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले अलगअलग रूट्स का किराया जरूर चेक कर लें। अगर इस लिस्ट में वो जगह शामिल है, तो आप फ्लाइट से सफर कर सकते हैं।  हालांकि, […]

Flight Ticket Price: अगर आप इस वीक कहीं घूमने जाने या किसी जरूरी काम के चलते सफर करने का प्लान बना रहे हैं। तो फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले अलगअलग रूट्स का किराया जरूर चेक कर लें। अगर इस लिस्ट में वो जगह शामिल है, तो आप फ्लाइट से सफर कर सकते हैं। 

हालांकि, कई बार लोग टिकट की कीमत ज्यादा होने की वजह से हवाई सफर का प्लान टाल देते हैं। लेकिन हर रूट पर हवाई टिकट महंगे हों, ऐसा जरूरी नहीं है।

किस दिन टिकट रहेगी सस्ती?

26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच कुछ रूट्स पर फ्लाइट टिकट का किराया पहले के मुकाबले कम हैं। इनमें दिल्ली से जयपुर और अयोध्या जैसे रूट शामिल हैं। 

वहीं, गोवा जाने के लिए भी कुछ शहरों से फ्लाइट की टिकट कम किराए  में मिल रही हैं। ऐसे में तारीख तय करने से पहले इन रूट्स का किराया देखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

दिल्ली से जयपुर और अयोध्या का किराया कितना है?

अगर आप दिल्ली से कम बजट में छोटी ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं, तो जयपुर और अयोध्या आप फ्लाइट से जा सकते हैं।  जानकारी के अनुसार, दिल्ली से जयपुर का शुरुआती टिकट करीब 2,548 रुपये है। वहीं, दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए शुरुआती किराया लगभग 2,641 रुपये बताया गया है।

गोवा जाने के लिए किन शहरों से मिल रहे हैं सस्ते टिकट?

गोवा घूमने जाने का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए भी कुछ शहरों से फ्लाइट के टिकट का किराया कम हैं। दिए गए किराये के मुताबिक, बेंगलुरु से गोवा का शुरुआती टिकट 3,109 रुपये और मुंबई से गोवा का किराया करीब 3,260 रुपये है।

इसके अलावा हैदराबाद से गोवा के लिए शुरुआती किराया 3,679 रुपये और बेंगलुरु से चेन्नई के लिए करीब 3,694 रुपये बताया गया है। 

अलगअलग रूट्स पर कितना है किराया?

26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच इन घरेलू रूट्स पर शुरुआती किराया इस प्रकार है।

दिल्ली से जयपुर 2,548 रुपये

दिल्ली से अयोध्या 2,641 रुपये

बेंगलुरु से गोवा 3,109 रुपये

मुंबई से गोवा 3,260 रुपये

हैदराबाद से गोवा 3,679 रुपये

बेंगलुरु से चेन्नई 3,694 रुपये

ध्यान रखें कि ये शुरुआती किराये हैं। बुकिंग के समय इनमें बदलाव हो सकते है।

दिल्ली से पटना जाने के लिए कितना देना होगा किराया?

दिल्ली से पटना जाने वाले यात्रियों को इन छोटे रूट्स के मुकाबले ज्यादा किराया चुकाना पड़ सकता है। Ixigo पर दिए गए विवरण के मुताबिक, 27 अक्टूबर को दिल्ली से पटना की फ्लाइट का शुरुआती किराया 6,962 रुपये बताया गया है। वहीं, 28 अक्टूबर के लिए यह करीब 7,580 रुपये और 29 अक्टूबर के लिए 6,846 रुपये है।

त्योहारी सीजन में बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से फ्लाइट टिकट की कीमतों पर असर पड़ सकता है। 

फ्लाइट टिकट सस्ता बुक करने के लिए क्या करें?

अगर आप हवाई सफर पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो टिकट बुक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।

1. जिस दिन सफर करना चाहते हैं, उससे एक दिन पहले या बाद की फ्लाइट का किराया भी चेक करें। कई बार तारीख बदलने से टिकट सस्ता मिल सकता है।

2. टिकट बुक करने से पहले एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट और दूसरी बुकिंग वेबसाइटों पर किराये की तुलना करें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY