Diwali Train Safety Rules: और जैसे बड़े त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाने के लिए ट्रेन से सफर करते हैं। त्योहारों के दौरान कई यात्री अपने साथ पूजापाठ का सामान और दूसरी जरूरी चीजें भी लेकर जाते हैं। ऐसे में कुछ लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या ट्रेन में पटाखे, फुलझड़ियां जैसे सामान ले जा सकते हैं या नहीं?

अगर आप भी इस दिवाली ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो रेलवे के नियमों को जानना आपके लिए जरूरी है। दरअसल, पटाखे विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थों की लिस्ट में आते हैं। इन्हें ट्रेन में ले जाने से आग लगने और बड़ा हादसा होने का खतरा रहता है। इसी वजह से भारतीय रेलवे ने ऐसे सामान को ले जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। आइए जानते हैं कि ट्रेन में पटाखे ले जाने पर क्या कार्रवाई हो सकती है।
ट्रेन में पटाखे ले जाने पर क्या?
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, यात्री ट्रेन में पटाखे और अन्य विस्फोटक चीजें लेकर सफर नहीं कर सकते हैं। इसमें फुलझड़ी, अनार, रॉकेट, बम और अन्य आतिशबाजी के सामान शामिल हैं। रेलवे स्टेशन और ट्रेन परिसर में भी ऐसे सामान को ले जाने से बचना चाहिए।
पटाखों में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण थोड़ी सी चिंगारी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। इसलिए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से ऐसे सामान पर प्रतिबंध लगा रखा है।
पटाखे ले जाते हुए पकड़े जाने पर क्या कार्रवाई होगी?
अगर कोई यात्री ट्रेन में प्रतिबंधित विस्फोटक या खतरनाक सामान लेकर जाता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। रेलवे सुरक्षा बल ऐसे मामलों में जांच कर सकता है और नियमों के उल्लंघन पर संबंधित यात्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
इसलिए त्योहार के उत्साह में पटाखों को अपने बैग या सामान में छिपाकर ले जाने की गलती बिल्कुल न करें।
पटाखे ले जाने पर कितनी मिलेगी सजा?
रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 164 के तहत खतरनाक सामान को रेलवे से ले जाने या ले जाने का प्रयास करने पर कार्रवाई का प्रावधान है। इस अपराध में दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की जेल, एक हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं।
वहीं, रेलवे अधिनियम की धारा 165 प्रतिबंधित सामान से संबंधित है। इसलिए पटाखों और अन्य खतरनाक वस्तुओं को लेकर सफर करने से पहले रेलवे के नियमों की जानकारी जरूर रखें।
पटाखों के अलावा कौनसी चीजें ट्रेन में ले जाना मना है?
के अलावा भी कई ऐसे पदार्थ हैं, जिन्हें सामान्य यात्री अपने साथ ट्रेन में नहीं ले जा सकते। इनमें पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, ज्वलनशील गैस और तेजाब जैसे खतरनाक पदार्थ शामिल हैं। गैस सिलिंडर और अन्य विस्फोटक या आग पकड़ने वाली सामग्री को लेकर भी रेलवे के नियम सख्त हैं।
इन पदार्थों से ट्रेन में आग लगने, विस्फोट होने और यात्रियों की जान को खतरा पहुंचने की आशंका रहती है।
सफर करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
दिवाली और छठ के दौरान ट्रेन में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। ऐसे में सफर के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। अपने सामान में कोई भी ज्वलनशील या विस्फोटक वस्तु न रखें। अगर आपके पास किसी सामान को ट्रेन में ले जाने की अनुमति को लेकर संदेह है, तो यात्रा से पहले रेलवे से इसकी जानकारी जरूर प्राप्त करें। त्योहार की खुशियां मनाने के चक्कर में सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज न करें।