बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
धौलपुर: पूर्व दस्यु जगन गुर्जर के दो भाइयों को उम्रकैद, 13 साल पुराने मर्डर में सजा​ | Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का वर्ल्ड रिकॉर्ड, Ricky Ponting की भी कर ली बराबरी​ | ITC मंगलदीप की अनोखी ‘हर भक्त श्री राम तक’ पहल, दृष्टिबाधित भक्तों के लिए दर्शन कराएगा सुलभ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

एक बार चार्ज करने पर 711 km तक चलेगी Mercedes-Benz की नई ईवी SUV, इतनी है कीमत​

MercedesBenz ने भारत में अपनी नई GLC Electric SUV उतार दी है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 78.5 लाख रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत में ही असेंबल किया जाएगा. यह कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV रेंज का सबसे किफायती मॉडल है. नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनी इस कार में […]

MercedesBenz ने भारत में अपनी नई GLC Electric SUV उतार दी है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 78.5 लाख रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत में ही असेंबल किया जाएगा. यह कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV रेंज का सबसे किफायती मॉडल है. नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनी इस कार में 400V आर्किटेक्चर दिया गया है. कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह 711 km तक चल सकती है. इसे अब तक 1,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं और मार्च 2027 तक की बुकिंग पूरी हो गई है. इसकी डिलीवरी दिवाली के आसपास शुरू होने की उम्मीद है.

914 LED वाली ग्रिल और स्पोर्टी डिजाइन

GLC Electric का फ्रंट लुक इसे अलग पहचान देता है. इसकी ग्रिल में 914 LED पिक्सल लगे हैं, जो कार के स्टार्ट और बंद होने के साथ पार्किंग के दौरान भी अलगअलग लाइट पैटर्न दिखाते हैं. इसमें तीनपॉइंटेड स्टार डिजाइन वाले भी मिलते हैं. भारत में आने वाले GLC 400 मॉडल में AMG स्टाइलिंग पैक, 20इंच अलॉय व्हील और स्पोर्टी बंपर स्टैंडर्ड हैं. यह पेट्रोलडीजल GLC से 140mm लंबी है और इसका व्हीलबेस 2,972mm है.

39.1इंच Hyperscreen और लग्जरी केबिन

कार के अंदर डैशबोर्ड पर 39.1इंच दिया गया है, जो एक छोर से दूसरे छोर तक फैला है. इसके चलते फिजिकल बटन कम रखे गए हैं. केबिन में ब्लैक ओपनपोर वुड, मेटल फिनिश AC वेंट और 15स्पीकर वाला 3D Burmester साउंड सिस्टम मिलता है. इंटीरियर के लिए ब्लैक, बीच ब्राउन और आइवरी बेज रंग के विकल्प हैं.

फीचर्स में पैनोरमिक ग्लास रूफ, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट और पावरफोल्डिंग रियर सीटें शामिल हैं. सुरक्षा के लिए 8 कैमरे और 5 रडार के साथ Level 2 ADAS, 360डिग्री कैमरा, ऑटो पार्किंग असिस्ट और 9 एयरबैग दिए गए हैं. फ्रंट सीटों में मसाज और हीटिंग की सुविधा है, हालांकि वेंटिलेशन नहीं मिलता. इसमें 570 लीटर का बूट स्पेस और 128 लीटर का फ्रंक भी है.

490hp की ताकत और 711 km की रेंज

भारत में यह SUV 400 4Matic वर्जन में आई है. इसमें 94kWh बैटरी और दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं, जो मिलकर 490hp पावर और 800Nm टॉर्क देती हैं. ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम वाली यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार 4.3 सेकेंड में पकड़ सकती है. इसमें दोस्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.चार्जिंग के लिए 22kW AC चार्जर स्टैंडर्ड है. वहीं, 330kW DC फास्ट चार्जर से 10 मिनट में करीब 300 km की रेंज जोड़ी जा सकती है. भारतीय मॉडल में रियरव्हील स्टीयरिंग और एयर सस्पेंशन नहीं मिलते.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY