सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, बढ़ाई सैलरी​ | Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: विशाखापत्तनम में HPCL की रिफाइनरी में भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप​ | Lucknow News: स्कूल आते-जाते छेड़ता था पड़ोसी युवक, तंग आकर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हमीरपुर में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या, भड़के परिजन, पुलिस के वाहन तोड़े, पथराव​

यूपी के हमीरपुर जिले में तीन साल की मासूम बच्ची की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मुस्करा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. वहीं गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सीओ सहित आधा दर्जन थाने की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. जिससे इलाके में स्थिति […]

यूपी के हमीरपुर जिले में तीन साल की मासूम बच्ची की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मुस्करा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. वहीं गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सीओ सहित आधा दर्जन थाने की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. जिससे इलाके में स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई. फिलहाल मौके पर कई थाने की पुलिस तैनात है.

जानकारी के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान परिवार से परिचित बताया जा रहा करीब 40 वर्षीय युवक उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया. काफी देर बाद बच्ची की मौत की खबर सामने आई, जिसके बाद परिवार में चीखपुकार मच गई.

युवक पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

परिजनों ने युवक पर मासूम के साथ दुष्कर्म करने और गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच

सूचना पर पहुंची मुस्करा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़

घटना के बाद भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने कई पुलिस वाहनों को निशाना बनाया. पथराव में सीओ राठ की गाड़ी, राठ कोतवाली, जलालपुर थाना, बिवांर थाना और डायल 112 की गाड़ियों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया. स्थिति को नियंत्रित करने और उग्र भीड़ को पीछे धकेलने के लिए पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को मौके से तितरबितर किया.

FIR दर्ज, फॉरेंसिक टीम ने की जांच

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी मृगांक शेखर पाठक खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. एसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध और हिंसा में शामिल किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY