सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
नौकरी दिलाने के बहाने नाबालिग को लाई दिल्ली, फिर 20 हजार में बुजुर्ग को बेचा… झारखंड में मानव तस्करी का खुलासा​ | उन पांच कदमों में… Sonarika Bhadoria के साथ बचपन में हुई थी गंदी हरकत​ | WhatsApp पर PF Balance और Passbook चेक करना हुआ आसान, EPFO ने शुरू की नई सर्विस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Potato vs Sweet Potato: डायबिटीज के मरीजों के लिए आलू या शकरकंद, क्या है ज्यादा फायदेमंद?​

Potato vs Sweet Potato: आजकल हर कोई और फाइन रहना चाहते हैं। लेकिन जो लोग अकेले रहकर बाहर पढ़ाई करते हैं या नौकरी करते हैं। तो उन्हें समझ नहीं आता क्या बनाएं। ऐसे में उनके लिए आलू की सब्जी बनाना बेहद आसान लगता है। लेकिन आलू वजन बढ़ा सकता है। ऐसे में कुछ लोग शकरकंद […]

Potato vs Sweet Potato: आजकल हर कोई और फाइन रहना चाहते हैं। लेकिन जो लोग अकेले रहकर बाहर पढ़ाई करते हैं या नौकरी करते हैं। तो उन्हें समझ नहीं आता क्या बनाएं। ऐसे में उनके लिए आलू की सब्जी बनाना बेहद आसान लगता है। लेकिन आलू वजन बढ़ा सकता है। ऐसे में कुछ लोग शकरकंद की भी सब्जी बनाकर खाते हैं। लेकिन जब बात ब्लड शुगर, डायबिटीज और वेट लॉस की होती है, तो लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि शकरकंद और आलू में क्या खाना बेहतर है। आइए जानते हैं दोनों के पोषक तत्वों और फायदों के बारे में। 

दोनों में ज्यादा पोषक तत्व किसमे?

आलू और शकरकंद दोनों में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हालांकि, इनकी पोषण संबंधी मात्रा में अंतर होता है। 

1  शकरकंद में लगभग 1.3 ग्राम, जबकि सफेद आलू में 1.9 ग्राम प्रोटीन होता है।

2. दोनों में लगभग 12.1 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

3. : शकरकंद में करीब 108 कैलोरी, जबकि आलू में 125 कैलोरी होती है।

4. शकरकंद में लगभग 16.8 ग्राम और आलू में 20.4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।

5.  शकरकंद में 2.4 ग्राम, जबकि आलू में 1.4 ग्राम फाइबर पाया जाता है।

6.  शकरकंद  में करीब 372 मिलीग्राम और आलू में 219 मिलीग्राम पोटैशियम होता है।

7.दोनों में लगभग 5.5 ग्राम शुगर पाई जाती है।

इन आंकड़ों से पता चलता है कि शकरकंद में फाइबर और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जबकि आलू में प्रोटीन की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है।  

डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है बेहतर?

के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। आलू और शकरकंद दोनों में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है, इसलिए इनका अधिक मात्रा में सेवन ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकता है।

हालांकि, शकरकंद में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन प्रक्रिया को धीमा करने और ब्लड शुगर के नियंत्रण में मदद कर सकता है। वहीं आलू का ब्लड शुगर पर असर उसकी किस्म, पकाने के तरीके और खाने की मात्रा पर निर्भर करता है।

साथ ही, इनके साथ दाल, हरी सब्जियां और प्रोटीन वाली चीजें शामिल करना भी फायदेमंद हो सकता है। अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।

वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर?

अगर आप कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आलू और शकरकंद दोनों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। शकरकंद में कैलोरी अपेक्षाकृत कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है, जिससे बारबार भूख लगने की संभावना कम हो सकती है।

वहीं आलू भी संतुलित मात्रा में खाने पर वजन घटाने वाली डाइट का हिस्सा हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए उपयोगी होते हैं। हालांकि, आलू के चिप्स, फ्रेंच फ्राइज और ज्यादा तेल में बनी आलू की डिश से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें अतिरिक्त कैलोरी और फैट हो सकता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY