दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने SIR और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 के चुनाव के बाद 13.5 करोड़ वोटर्स को वोटर लिस्ट से बाहर किया गया। उन्होंने कहा कि सात में से एक वोटर को सूची से हटाया गया। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और अमित शाह गृहमंत्री नहीं बनते।

LIVE: Rahul Gandhi Targets Voter Roll Revision Exercise, CEC at INDIA Bloc’s Ramlila Maidan Rally https://t.co/ahG7mkNtwm
— ANI November 1, 2026
2024 का चुनाव अवैध था
राहुल गांधी ने अपने भाषण में 2024 के चुनाव के बाद 13.5 करोड़ वोटर्स को वोटर लिस्ट से हटाए जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सात में से एक वोटर को सूची से बाहर किया गया, यानी करीब 15 प्रतिशत वोटर्स के नाम हटाए गए। राहुल ने 2024 के वोट प्रतिशत का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह सिर्फ 3 प्रतिशत था।
उन्होंने दावा किया कि इसका मतलब है कि 2024 का चुनाव अवैध था। राहुल ने कहा, “ये बात मैं नहीं कह रहा हूं, ये चुनाव आयोग का डेटा ही कह रहा है। जो मैं कहता हूं, वो सच होता है। मैंने कोविड के बारे में जो बोला, उसका सच सामने आया।
आप संविधान से बड़े नहीं हो
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस रैली के जरिए देश को एक संदेश देना था। उन्होंने कहा कि यह किसी एक पार्टी या नेता की आवाज नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की आवाज है।
राहुल ने कहा, “आपने देश को एक मैसेज भेजना था। मोदीशाह को आपने मैसेज भेजा है। यह किसी पार्टी की आवाज नहीं, यह सिर्फ नेताओं की आवाज नहीं है। यह आवाज कह रही है कि हम लोकतंत्र को देश से खत्म नहीं होने देंगे। हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे। आपके पास जितना भी पैसा या पावर है, आप संविधान से बड़े नहीं हो।”
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में सालों से वोट चोरी हो रही है। राहुल ने पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक के चुनावों का जिक्र करते हुए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
ज्ञानेश कुमार के बिना मोदी नहीं बनते PM
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें CEC पद से हटाया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सामान्य चोरी नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की आवाज चुराने जैसा मामला है।
राहुल ने कहा, “ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे। ये आम चोरी नहीं है। किसी ने दुकान से छोटी चोरी कर ली, उसके लिए जेल होती है। ये नॉर्मल चोरी नहीं है। ये हिंदुस्तान के हर नागरिक की आवाज की चोरी है।
उन्होंने इस मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस’ बताते हुए इसे देशद्रोह करार दिया। राहुल गांधी ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार के बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और अमित शाह गृहमंत्री नहीं बनते। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS ने देश की सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है।
#WATCH | INDIA bloc mega rally | Delhi: Former West Bengal CM Mamata Banerjee says, “Bengal is the victim of the circumstances of this SIR. We will not give up. We will give our lives, we will fight, but we will not surrender. They looted our Bengal. We will save democracy and… pic.twitter.com/2RNyGwiCkM
— ANI November 1, 2026
हमें नफरत नहीं, मोहब्बत फैलानी है
राहुल गांधी ने अपने भाषण में मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार इस मामले को लेकर डर रहे हैं और रात को सो नहीं पाते। राहुल ने आरोप लगाया कि देश की आवाज को बंद करने और उसका गला घोंटने की कोशिश की गई है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे भी चैन से नहीं सो पा रहे हैं। राहुल ने कहा, “हम दुश्मनी वाले लोग नहीं हैं। हमें नफरत नहीं, मोहब्बत फैलानी है। यह प्रोटेस्ट किसी एक पार्टी या एक नेता का नहीं है। यह देश का प्रोटेस्ट है। यह देश की आवाज है और संविधान को बचाने की आवाज है।”