रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बिहार का वो शहर जो भारत की सिल्क सिटी कहलाता है, जानें इसके बारे में…​ | मर्डर या सुसाइड? फिरोजाबाद जेल के सेप्टिक टैंक में मिला कैदी का शव, 3 जेलकर्मी सस्पेंड​ | साइबर अपराध और बैंकिंग धोखाधड़ी: CPT और Algoritha Security की 10 प्रमुख खबरें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CBI कोर्ट में पेशी से पहले उर्मिला सनावर को क्यों उठा ले गई पुलिस? अंकिता भंडारी केस से जुडा है मामला​

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी केस में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में सोमवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर की पेशी होनी थी. इससे 24 घंटे पहले उनके घर अचानक उत्तराखंड पुलिस पहुंची और उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गई है. उन्हें कहां ले जाया गया है, यह अभी साफ नहीं हो […]

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी केस में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में सोमवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर की पेशी होनी थी. इससे 24 घंटे पहले उनके घर अचानक उत्तराखंड पुलिस पहुंची और उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गई है. उन्हें कहां ले जाया गया है, यह अभी साफ नहीं हो सका है. उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो और वीआईपी के नाम लेने की वजह से चर्चा में हैं.

बता दें कि अंकिता भंडारी केस में उर्मिला सनावर ने खुद नार्को टेस्ट कराने की बात कही थी. इसी क्रम में सोमवार को उन्हें कोर्ट में नार्को टेस्ट के लिए अपनी सहमति देनी थी. इसी बीच उन्हें हिरासत में लिए जाने से मामला पूरी तरह घूमता नजर आ रहा है. उत्तराखंड पुलिस ने भी अभी तक साफ नहीं किया है कि उन्हें किस मामले में और किन कानूनी प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने यह भी नहीं बताया है कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है.

लोकल पुलिस को नहीं दी सूचना

सहारनपुर पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस की इस कार्रवाई के प्रति अनभिज्ञता प्रकट की है. कहा जा रहा है कि उत्तराखंड पुलिस ने उर्मिला सनावर के सहारनपुर स्थित आवास पर दबिश से पहले लोकल पुलिस को सूचना नहीं दी थी. हालांकि इस संबंध में लोकल पुलिस ने कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है. फिलहाल, हिरासत के कारणों, संबंधित मुकदमे और कोर्ट में प्रस्तावित पेशी की स्थिति पर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

2022 में हुई थी हत्या

अंकिता भंडारी की हत्या साल 2022 में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के गंगाभोगपुर स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में हुई थी. इस मामले में जिला अदालत से मई 2025 में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा हो चुकी है. हालांकि अंकिता के मातापिता आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं. इसी मामले में पिछले दिनों पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर से भी पूछताछ हुई थी.

रिपोर्ट: सुधीर नामदेव, सहारनपुर

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY