BHEL: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में एम. श्रीधर को निदेशक नियुक्त किया गया है। 57 वर्षीय श्रीधर ने 22 अक्टूबर को नई जिम्मेदारी संभाल ली। इससे पहले वे नई दिल्ली स्थित कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यालय में कार्यपालक निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

इससे पहले, श्रीधर कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में कार्यपालक निदेशक के पद पर कार्यरत थे। जहां वे कॉर्पोरेट मानव संसाधन के कार्यों का नेतृत्व करते हुए बीएचईएल में प्रमुखतः एचआर नीतियों एवं रणनीतिक कार्मिक पहलों को आगे बढ़ा रहे थे।
BHEL में ट्रैनी इंजीनियर से शुरुआत
श्रीधर उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद के सीबीआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। उन्होंने जेएनटीयू, हैदराबाद से सीएडी/सीएएम में एम.टेक तथा एक्सएलआरआई, जमशेदपुर से बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी किया है। उन्होंने 1990 में अभियंता प्रशिक्षु के रूप में बीएचईएल में अपना करियर शुरू किया। उनके पास विनिर्माण, वाणिज्यिक परिचालन, परियोजना निष्पादन, औद्योगिक संबंध, मानव संसाधन प्रबंधन एवं कॉर्पोरेट नीति के क्षेत्रों में 36 वर्षों से अधिक का लम्बा अनुभव है।
कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे श्रीधर
श्रीधर ने अपने करियर बीएचईएल की हैदराबाद इकाई तथा कॉर्पोरेट कार्यालय में कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला है। उन्होंने स्टीम टर्बाइन, गैस टर्बाइन एवं सेंट्रीफ्यूगल कंप्रेसर के विनिर्माण परिचालन के नेतृत्व, संविदा प्रबंधन, वाणिज्यिक, विपणन, उत्पादकता एवं प्रबंधन सेवाएं, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट, इरेक्शन एंड कंस्ट्रक्शन, केन्द्रीय प्रेषण तथा औद्योगिक संबंध जैसे कार्यों को संभाला है। कार्यपालक निदेशक के रूप में पदोन्नत होने से पूर्व उन्होंने महाप्रबंधक एवं प्रमुख, कॉर्पोरेट मानव संसाधन के रूप में भी कार्य किया है।
ये खबर भी पढ़ें:
नए HR डायरेक्टर के बारे में यह भी जानें
कॉर्पोरेट कार्यालय में, श्रीधर ने मानव संसाधन नीतियों के निर्माण एवं कार्यान्वयन, निष्पादन प्रबंधन प्रणालियों को सुदृढ़ करने एवं बीएचईएल के संगठनात्मक लक्ष्यों के अनुरूप रणनीतिक मानव संसाधन पहलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विनिर्माण, वाणिज्यिक एवं मानव संसाधन क्षेत्र के व्यापक अनुभव ने उन्हें व्यावसायिक प्राथमिकताओं को कार्मिककेंद्रित रणनीतियों के साथ प्रभावी ढंग से समन्वित करने में सक्षम बनाया है, जिससे उन्होंने संगठनात्मक उत्कृष्टता एवं परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
ये खबर भी पढ़ें:
तीन दशक से ज्यादा का अनुभव
श्रीधर को विभिन्न कार्यात्मक क्षेत्रों में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। विनिर्माण परिचालन, औद्योगिक संबंध, वाणिज्यिक प्रबंधन एवं मानव संसाधन नेतृत्व के प्रति उनकी गहरी समझ से बीएचईएल की कार्मिक रणनीति और अधिक सुदृढ़ होगी तथा कंपनी के विकास एवं परिवर्तन के एजेंडे को बल मिलेगा
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें