शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, विधायकी खत्म करने की सिफारिश​ | फांसी के खिलाफ HC पहुंचे साहिल-मुस्कान, दाखिल की 168 पन्नों की अपील; कर दी बड़ी मांग​ | IND vs NZ: तिलक और नीतीश रेड्डी ने जीताया हारा हुआ मैच फिर भी श्रेयस अय्यर ने किया नजरअंदाज इन्हें दिया जीत का पूरा श्रेय​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्यार की तलाश या मौत का खेल? Harshvardhan Rane की Silaa में मिलेगा रोमांस और जबरदस्त एक्शन, पोस्टर जारी​

बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे फिल्म ‘सिला’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उमंग कुमार के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक एक्शन फिल्म है। फिल्म के निर्माताओं ने इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ‘सिला’ अगले साल 5 फरवरी […]

बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे फिल्म ‘सिला’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उमंग कुमार के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक एक्शन फिल्म है। फिल्म के निर्माताओं ने इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ‘सिला’ अगले साल 5 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्यार की तलाश में खतरनाक सफर पर निकलेगा विराट

‘सिला’ में रोमांस के साथ भरपूर एक्शन, रहस्य और रोमांच देखने को मिलेगा। फिल्म में हर्षवर्धन राणे ‘विराट’ का किरदार निभा रहे हैं। विराट अपनी प्रेमिका की तलाश कर रहा है, लेकिन उसकी यह तलाश जल्द ही एक खतरनाक मोड़ ले लेती है। इसके बाद उसे अपनी जान बचाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है।

A love beyond fate. A journey beyond limits. A story beyond imagination. His search for #Silaa begins ✨ In cinemas 5th February 2027. @OmungKumar #HarshvardhanRane #SadiaKhateeb @karanveermehra #Ipsitaa @himanshu28491 #AjaySingh #DhananjaySingh #HemantTiwari @Vanita_ok #BLPOfficial @Starkenter07 @saregamaglobal #BlueLotusCreatives @nileshdeorah @girishjohar #AmeetBhuvan @raedita

— Zee Studios October 23, 2026

हर्षवर्धन के लिए चुनौतीपूर्ण रहा विराट का किरदार

हर्षवर्धन राणे ने बताया कि विराट का किरदार निभाना उनके लिए शारीरिक और भावनात्मक, दोनों स्तर पर काफी चुनौतीपूर्ण रहा। अभिनेता को इस किरदार के कई पहलुओं ने आकर्षित किया। खासतौर पर कहानी का वह हिस्सा, जिसमें दिखाया गया है कि एक इंसान प्यार के लिए किस हद तक जोखिम उठा सकता है।

हर्षवर्धन ने कहा, “एक अभिनेता के तौर पर ‘सिला’ मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक सफर में से एक रहा है। विराट का किरदार जितना ऊपर से दिखता है, उससे कहीं ज्यादा गहरा है, वह प्यार से प्रेरित इंसान है, लेकिन जब हालात अचानक बदल जाते हैं, तो वह एक ऐसी दुनिया में पहुंच जाता है जहां अपनी जान बचाना उतना ही जरूरी हो जाता है, जितना कि अपने प्यार को ढूंढ़ना।”

रोमांस के साथ एक्शन और रहस्य का तड़का

निर्देशक उमंग कुमार का मकसद फिल्म में रोमांस, एक्शन, रहस्य और रोमांच को एक साथ लाना था। हालांकि, उन्होंने इस बात का भी ध्यान रखा कि इन सबके बीच कहानी को आगे बढ़ाने वाली भावनाएं पीछे न छूटें। उन्होंने यह भी बताया कि हर्षवर्धन राणे और सादिया ने अपनेअपने किरदारों में क्या खास जोड़ा है।

5 फरवरी 2027 को रिलीज होगी ‘सिला’

‘सिला’ को जी स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म को ब्लू लोटस पिक्चर्स और स्टार्क एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। हर्षवर्धन राणे और सादिया की यह फिल्म 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY