शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, विधायकी खत्म करने की सिफारिश​ | फांसी के खिलाफ HC पहुंचे साहिल-मुस्कान, दाखिल की 168 पन्नों की अपील; कर दी बड़ी मांग​ | IND vs NZ: तिलक और नीतीश रेड्डी ने जीताया हारा हुआ मैच फिर भी श्रेयस अय्यर ने किया नजरअंदाज इन्हें दिया जीत का पूरा श्रेय​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

न मोरक्को, न मिस्र, सबसे ज्यादा अंजीर किस देश में पैदा होता है?​

ड्राय फ्रूट का नाम लेते ही मेवों की दुकान पर रखे बादाम, काजू, किशमिश के साथ रस्सी में बंधी सूखी अंजीर याद आती है. लेकिन कभी सोचा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा अंजीर किस देश में पैदा होती है. इसका जवाब है तुर्किये . तुर्किये कृषि एवं वन मंत्रालय की अनुसंधान इकाई TEPGE की […]

ड्राय फ्रूट का नाम लेते ही मेवों की दुकान पर रखे बादाम, काजू, किशमिश के साथ रस्सी में बंधी सूखी अंजीर याद आती है. लेकिन कभी सोचा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा अंजीर किस देश में पैदा होती है. इसका जवाब है तुर्किये . तुर्किये कृषि एवं वन मंत्रालय की अनुसंधान इकाई TEPGE की जुलाई 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक अंजीर उत्पादन में तुर्किये 3.56 लाख टन के साथ पहले नंबर पर है. मिस्र 1.93 लाख टन के साथ दूसरे और मोरक्को 1.19 लाख टन के साथ तीसरे स्थान पर है.

सूखे अंजीर में तुर्किये की बढ़त और बड़ी है. रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के करीब 1.33 लाख टन सूखे अंजीर उत्पादन में तुर्किये का हिस्सा लगभग 49 प्रतिशत है, जबकि ईरान का करीब 19 प्रतिशत.

सबसे ज्यादा पैदावार तुर्किये में क्यों?

पहली वजह भौगोलिक है. तुर्किये के कृषि अनुसंधान प्रकाशन के अनुसार सूखे अंजीर की खेती बड़ी मेंडेरेस और छोटी मेंडेरेस घाटी में होती है. TEPGE के मुताबिक आयदिन और इजमिर में जलवायु और पारिस्थितिक हालात के कारण वहां का ज्यादातर अंजीर सुखाया जाता है, जबकि दूसरे प्रांतों का अंजीर ताजा खाया जाता है. दोनों प्रांतों का दबदबा भी साफ है. देश के कुल उत्पादन का 55.9 प्रतिशत आयदिन में और 22 प्रतिशत इजमिर में होता है.

अंजीर उत्पादन में तुर्किये 3.56 लाख टन के साथ पहले नंबर पर है. फोटो: Pexels

दूसरी वजह किस्म है. तुर्किये के सूखे अंजीर के उत्पादन में ‘सरीलोप’ किस्म का हिस्सा करीब 90 प्रतिशत है. इस किस्म को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ‘कैलिमिरना’ नाम से जाना जाता है.

तीसरी वजह तकनीक और शोध है. स्मर्ना किस्म के अंजीर में फल बनने के लिए एक खास प्रक्रिया जरूरी होती है, जिसे कैप्रीफिकेशन कहते हैं. इसमें नर अंजीर में पलने वाली अंजीर ततैया परागण का काम करती है. इसके अलावा आयदिन के एरबेयली फिग रिसर्च इंस्टीट्यूट में 285 किस्मों और जीनोटाइप का संग्रह रखा गया है.

अंजीर फ्लेवर की आइसक्रीम खाने का ट्रेंड बढ़ रहा है. फोटो: Pexels

कितने देशों को होता है निर्यात?

तुर्किये अंजीर का भी सबसे बड़ा निर्यातक है. एजियन एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार 2024 में तुर्किये ने 100 से ज्यादा देशों को किशमिश, सूखी खुबानी और सूखे अंजीर का निर्यात किया. इसमें 63 हजार टन सूखे अंजीर के बदले करीब 33.7 करोड़ डॉलर की कमाई हुई. इसके सबसे बड़े खरीदारों में अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, चीन, कनाडा और यूरोपीय संघ शामिल है.

भारत का क्या कनेक्शन है?

TEPGE की रिपोर्ट में इंटरनेशनल न्यूट्रिशन काउंसिल के हवाले से लिखा गया है कि सूखे अंजीर के प्रमुख आयातक देशों में भारत, चीन और अमेरिका शामिल हैं. यानी जो अंजीर भारत की दुकानों में मिलता है, उसकी कहानी भी इसी वैश्विक कारोबार से जुड़ी है.

100 ग्राम सूखे अंजीर में9.8 ग्राम फाइबर होता है. फोटो: Pexels

अंजीर के फायदे

अमेरिकी कृषि विभाग के राष्ट्रीय पोषक डेटाबेस के मुताबिक, 100 ग्राम सूखे अंजीर में9.8 ग्राम फाइबर होता है. फाइबर पाचन को ठीक रखने में मदद करता है और पेट देर तक भरा रखता है.इसमें 680 मिलीग्राम पोटैशियम होता है जो शरीर में सोडियम का संतुलन और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने वाले खनिजों में गिना जाता है. वहीं, 100 ग्राम अंजीर में 162 मिलीग्राम कैल्शियम और 68 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है. दोनों हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी हैं. 100 ग्राम ताजे अंजीर में करीब 73 कैलोरी होती हैं, जबकि सूखे में 249 कैलोरी.

सूखे अंजीर में 100 ग्राम पर करीब 48 ग्राम नेचुरल शुगर होती है. इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाना बेहतर है, खासकर डायबिटीज वाले लोगों के लिए. कुछ पैकेट वाले अंजीर में अलग से चीनी मिलाई जा सकती है. खरीदते समय लेबल देख लें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY