भारत में SUV खरीदने वालों की पसंद लगातार बदल रही है. कोई कम कीमत में दमदार गाड़ी चाहता है, तो किसी को बेहतर फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन वाली SUV पसंद आती है. यही वजह है कि कंपनियां भी इस सेगमेंट में नए मॉडल उतारने और अपनी गाड़ियों को अपडेट करने में जुटी हैं. अब FY2027 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर 2026 तक के बिक्री आंकड़े सामने आए हैं. इन आंकड़ों में टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी की गाड़ियों का दबदबा दिखाई दे रहा है. सबसे खास बात यह है कि टाटा पंच ने सेल के मामले में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि कभी टॉप5 में रहने वाली मारुति सुज़ुकी ब्रेजा इस बार छठे नंबर पर पहुंच गई.

टाटा पंच बनी देश की नंबर1 SUV
टॉप5 SUV की लिस्ट में सबसे ऊपर का नाम है. अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान इसकी कुल 1,23,287 यूनिट्स बिकीं. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने इसकी 73,455 यूनिट्स बेची थीं. इस तरह पंच की सेल में सालाना आधार पर 67.84% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
कम कीमत, SUV जैसा लुक और शहर में चलाने के लिहाज से इसकी उपयोगिता इसे ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाती है. बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि छोटी SUV की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है.
टाटा नेक्सॉन रही दूसरे नंबर पर
टाटा मोटर्स की दूसरी SUV Nexon भी बिक्री की रेस में पीछे नहीं रही. इसने FY2027 की पहली छमाही में 1,11,919 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और दूसरे स्थान पर रही. पिछले साल इसी दौरान इसकी 89,574 यूनिट्स बिकी थीं. इस तरह इसकी बिक्री में 24.97% की सालाना बढ़ोतरी हुई.
पंच और नेक्सॉन दोनों का टॉप2 में होना टाटा मोटर्स के लिए बड़ी उपलब्धि है. इससे पता चलता है कि कंपनी की SUVs को अलगअलग कीमत और जरूरत वाले ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
मारुति सुज़ुकी फ्रॉन्क्स ने भी दिखाया दम
ने 1,10,135 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. पिछले साल की पहली छमाही के मुकाबले इसकी बिक्री 43.40% बढ़ी है. Fronx उन ग्राहकों को आकर्षित करती है, जो SUV जैसा लुक चाहते हैं, लेकिन गाड़ी का इस्तेमाल रोजमर्रा की ड्राइविंग में भी आसानी से करना चाहते हैं.
महिंद्रा स्कॉर्पियो की मजबूत पकड़ बरकरार
महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज, जिसमें ScorpioN और Scorpio Classic शामिल हैं, ने कुल 93,488 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. पिछले साल के मुकाबले इसमें 10.46% की बढ़ोतरी हुई. Scorpio, Mahindra की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में अपनी मजबूत जगह बनाए हुए है. इसकी दमदार पहचान और SUV वाला अंदाज ग्राहकों को आकर्षित करता है.
हुंडई क्रेटा टॉप5 में, लेकिन सेल घटी
Hyundai Creta 89,727 यूनिट्स की सेल के साथ पांचवें स्थान पर रही. हालांकि, बाकी टॉप5 मॉडल की तरह इसकी बिक्री नहीं बढ़ी. पिछले साल इसी अवधि में क्रेटा की 99,345 यूनिट्स बिकी थीं. इस बार इसकी बिक्री में 9.68% की गिरावट दर्ज की गई.
आखिर Brezza टॉप5 से बाहर क्यों हुई?
इस लिस्ट का सबसे चौंकाने वाला बदलाव Maruti Suzuki Brezza की रैंकिंग है. यह SUV छठे स्थान पर खिसक गई. इसकी एक अहम वजह जून में अपडेटेड मॉडल की एंट्री बताई गई है. मॉडल अपडेट के दौरान प्रोडक्शन और होलसेल बिक्री के आंकड़ों पर असर पड़ा, जिससे इस अवधि में इसकी सेल थोड़ी कम रही.