गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
भारत में बनेंगे प्रीमियम कारों के टायर, BKT की इस इटालियन कंपनी से बड़ी डील​ | England के Joe Root ने रचा इतिहास, Sri Lanka के खिलाफ 8000 ODI Runs बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने​ | हेयर ट्रांसप्लांट से जुड़े सबसे बड़े मिथक, इन गलतफहमियों पर न करें भरोसा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

2,000 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी में 5,700 की गिरावट, क्या ये है खरीदने का सही मौका?​

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत में करीब 5,700 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगले सप्ताह होने वाली बैठक से पहले निवेशक सतर्क हैं. इसके […]

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत में करीब 5,700 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगले सप्ताह होने वाली बैठक से पहले निवेशक सतर्क हैं. इसके अलावा, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और डॉलर में उतारचढ़ाव का असर भी कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है.

MCX पर सोनेचांदी के भाव कितने गिरे?

गुरुवार को MCX पर सोने का भाव 2,000 रुपये गिरकर 1,44,196 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, चांदी का भाव 5,700 रुपये टूटकर 2,03,520 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. कीमतों में गिरावट के बीच निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर होने वाली बैठक पर है. यह बैठक 27 और 28 अक्टूबर को होनी है. इसके अलावा, अमेरिका के महंगाई के अहम आंकड़ों पर भी बाजार की नजर रहेगी.

सोनाचांदी क्यों हो रहे हैं सस्ते?

सोने और चांदी की कीमतों पर अमेरिकी ब्याज दरों का असर पड़ता है. अगर ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो निवेशकों के लिए सोने जैसी ऐसी संपत्तियों में पैसा लगाना कम आकर्षक हो सकता है, जिनसे रेगुलर ब्याज नहीं मिलता. रॉयटर्स के सर्वे के मुताबिक, ज्यादातर अर्थशास्त्रियों को अक्टूबर की बैठक में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद नहीं थी. हालांकि, दिसंबर में दरें बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी. बाजार के अनुमान के मुताबिक, अक्टूबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना 16% और दिसंबर में 90% थी.

इसके अलावा, पश्चिम एशिया में तनाव भी बाजार को प्रभावित कर रहा है. सऊदी अरब में अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र की एक प्लांट को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किए जाने की खबर के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ी है. इस तरह के घटनाक्रम से कच्चे तेल, डॉलर और कीमती धातुओं की कीमतों में उतारचढ़ाव हो सकता है.

अब सोनाचांदी खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, दिवाली तक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आ सकती है. सोना 1.40 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ सकता है, वहीं चांदी 1.90 रुपए प्रति किलो के आसपास आ सकती है. इसके अलावा इस सप्ताह भी सोने और चांदी की कीमतों में उतारचढ़ाव जारी रह सकता है. कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक तनाव पर बाजार की नजर रहेगी. अजय केडिया के मुताबिक, लंबी अवधि के निवेशक कीमतों में गिरावट के दौरान किस्तों में निवेश यानी SIP के जरिए सोना और चांदी खरीदने पर विचार कर सकते हैं. वहीं, कम समय में कारोबार करने वाले निवेशकों को बाजार में स्थिरता आने का इंतजार करना चाहिए.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY