शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
गैस सिलेंडर फटा या पटाखे से हुआ धमाका? कासगंज में बच्चे की मौत, 4 घायल​ | CJP Protest Strategists: सीजेपी के आंदोलन के ये हैं रणनीतिकार! प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कौन तय करता है आंदोलन की रणनीति​ | 24 चौके 4 छक्के पहले ही वनडे मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को रौदा प्रतिका रावल के तूफानी शतक से 9 विकेट से जीता भारत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हेयर ट्रांसप्लांट से जुड़े सबसे बड़े मिथक, इन गलतफहमियों पर न करें भरोसा​

बदलती जीवनशैली, तनाव, प्रदूषण और आनुवंशिक कारणों से कम उम्र में ही बाल झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसी वजह से हेयर ट्रांसप्लांट कराने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. हालांकि, इसके साथ कई तरह की भ्रांतियां भी लोगों के बीच फैली हुई हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अधूरी […]

बदलती जीवनशैली, तनाव, प्रदूषण और आनुवंशिक कारणों से कम उम्र में ही बाल झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसी वजह से हेयर ट्रांसप्लांट कराने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. हालांकि, इसके साथ कई तरह की भ्रांतियां भी लोगों के बीच फैली हुई हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अधूरी जानकारी के कारण कई लोग या तो अनावश्यक डर जाते हैं या फिर गलत उम्मीदें पाल लेते हैं. इसलिए हेयर ट्रांसप्लांट से जुड़े तथ्यों को समझना बेहद जरूरी है.

डॉ. कृति माहेश्वरी कहती हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट कोई जादुई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि वैज्ञानिक और स्थायी उपचार है. सही मरीज का चयन, अनुभवी सर्जन और उचित देखभाल इसके अच्छे परिणाम के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं.

दोबारा बाल नहीं झड़ने

ऐसा माना जाता है कि हेयर ट्रांसप्लांट के बाद बाल दोबारा नहीं झड़ते. डॉ. कृति माहेश्वरी ने बताया ट्रांसप्लांट किए गए बाल आमतौर पर लंबे समय तक बने रहते हैं, लेकिन सिर के बाकी नेचुरल हेयर उम्र, हार्मोन या आनुवंशिक कारणों से झड़ सकते हैं. इसलिए कई मरीजों को भविष्य में दवाओं या अतिरिक्त उपचार की आवश्यकता पड़ सकती है.

हेयर ट्रांसप्लांट में होता है दर्द

ऐसा भी माना जाता है कि ये प्रक्रिया बहुत दर्दनाक होती है. एक्सपर्ट कहती हैं कि आज की आधुनिक तकनीकों, जैसे FUE और DHI, में लोकल एनेस्थीसिया दिया जाता है. ऑपरेशन के दौरान मरीज को बहुत कम दर्द महसूस होता है. प्रक्रिया के बाद हल्की सूजन या असहजता हो सकती है, जो कुछ दिनों में सामान्य हो जाती है. डॉक्टर का कहना है अधिकांश मरीज अगले ही दिन सामान्य गतिविधियां शुरू कर देते हैं. दर्द को लेकर लोगों में अनावश्यक डर है.

प्रोसेस के बाद तुरंत घने बाल आना

हेयर ट्रांसप्लांट के तुरंत बाद घने बाल आ जाते हैं यह सबसे बड़ी गलतफहमी है. ट्रांसप्लांट के बाद शुरुआती कुछ सप्ताह में प्रत्यारोपित बाल झड़ना सामान्य प्रक्रिया होती है, जिसे ‘शॉक लॉस’ कहा जाता है. नए बाल आमतौर पर तीन से चार महीने बाद उगने शुरू होते हैं और अंतिम परिणाम आने में 9 से 12 महीने तक का समय लग सकता है.

हर कोई करा सकता है हेयर ट्रांसप्लांट

ऐसा भी लोग सोचते हैं कि कोई भी व्यक्ति हेयर ट्रांसप्लांट करा सकता है. एक्सपर्ट कहती हैं कि हर व्यक्ति इसके लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं होता. जिन लोगों के सिर के पीछे पर्याप्त डोनर हेयर नहीं हैं या जिनका हेयर लॉस अभी तेजी से बढ़ रहा है, उनमें पहले अन्य उपचारों की सलाह दी जा सकती है. डॉ कृति के मुताबिक हेयर ट्रांसप्लांट से पहले विस्तृत जांच और काउंसलिंग जरूरी होती है. हर मरीज के लिए उपचार की योजना अलग होती है.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है और इसका उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान करना है. टीवी9 हिंदी लेख में शामिल जानकारी की पुष्टि नहीं करता. इसे चिकित्सकीय सलाह का विकल्प न मानें और स्वास्थ्य से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले योग्य डॉक्टर से परामर्श करें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY