सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Mohammed Shami ने फिटनेस पर उठ रहे सवालों को नकारा, Bhuvneshwar Kumar की वापसी का किया समर्थन​ | अखिलेश ने कसा CM योगी पर तंज… तो सवाल उठा कि BJP में विधानसभा का टिकट कैसे बंटता है?​ | IRCTC Travel Insurance: ट्रेन में सफर करने वाले करवा सकते हैं 45 पैसे में 10 लाख का बीमा, जानें रेलवे के नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

व्रत में थकान-कमजोरी रहेगी दूर! नवरात्रि में खाएं ये 5 हेल्दी फलाहारी डिशेज​

योगर्ट फ्रूट बाउल है कमाल: आप फलाहार में सिर्फ सिंगल फल की बजाय अलगअलग फलों को काटकर उसे दही या फिर बिना फ्लेवर वाले योगर्ट में मिला लें. मिठास के लिए इसमें आप शहद एड कर सकते हैं या फिर आप खजूर को थोड़े से दही के साथ ग्राइंड करके ये पेस्ट इसमें मिला दें. […]

योगर्ट फ्रूट बाउल है कमाल: आप फलाहार में सिर्फ सिंगल फल की बजाय अलगअलग फलों को काटकर उसे दही या फिर बिना फ्लेवर वाले योगर्ट में मिला लें. मिठास के लिए इसमें आप शहद एड कर सकते हैं या फिर आप खजूर को थोड़े से दही के साथ ग्राइंड करके ये पेस्ट इसमें मिला दें. इसमें आप थोड़े से सीड्स और नट्स को ऊपर से गार्निश कर सकते हैं.  

नट्ससीड्स से भरपूर शेक: मॉर्निंग फलाहार में चाय की जगह आप शेक बनाकर पिएं. 1 गिलास दूध में 1 केला, 56 भीगे छिले हुए बादाम, 45 काजू, 34 खजूर बीज निकाले हुए. 2 हरी इलायची डालकर ग्राइंड कर लें. ऊपर से थोड़ी सी मेवा डालें और पी लें. ये आपको खूब एनर्जी देने में मदद करेगा और स्वादिष्ट भी लगता है.

राजगीरा की खीर:  राजगीरा भी व्रत में एक हेल्दी ऑप्शन होता है. आप इसे भूनने के बाद दूध में डालकर कुछ देर गाढ़ा होने तक पकाएं. जरूरत के मुताबिक, बिना मसाले वाले गुड़ का पाउडर एड करें और इलायची पाउडर, केसर के धागे, मेवा, नट्स डाल दें. बस कुछ ही देर में आपकी स्वादिष्ट खीर बनकर तैयार हो जाएगी. कोशिश करें मिठास कम ही हो.

लौकी और सिंघाड़े का पराठा: सिंघाड़े के आटे के साथ आप कद्दूकस करके लौकी मिलाएं. इसमें बेसिक चीजें जैसे हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया डालें. आप इसमें सीमित मात्रा में देसी घी लगाकर पराठे बना लें. इसे आप चटनी या फिर दही के साथ खा सकते हैं. सिंघाड़े के साथ ही इसमें कुट्टू का आटा भी मिलाया जा सकता है. आप चाहे तो थालीपीठ बना सकते हैं.

कुट्टू के आटा  का चीला: व्रत में आप कुट्टू के आटे का चीला बना सकते हैं. ये पूड़ी का हेल्दी ऑप्शन है, क्योंकि तेल कम लगता है. कुट्टू अनाज का भी बढ़िया अल्टरनेटिव है. इसे आप दही के साथ खाएं, जिससे प्रोबायोटिक और प्रोटीन भी मिलता है. चाहे तो चीला में पनीर की फिलिंग भर सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY