: राजधानी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने छुट्टी का आदेश जारी किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नर्सरी से 12वीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में स्पेशल अवकाश रहेगा।

स्कूलों की छुट्टी का आदेश
छुट्टी का आदेश की राजधानी के सभी स्कूलों के लिए है। यूपी में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक सीटों के चुनाव में मतदान को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
CBSE, ICSE समेत सभी स्कूल बंद
आदेश के मुताबिक में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इसमें CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड से जुड़े स्कूल भी शामिल हैं।
23 अक्टूबर को ही लागू होगा आदेश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय की ओर से 22 अक्टूबर को जारी आदेश में 23 अक्टूबर 2026 को विशेष अवकाश घोषित किया गया है। सभी स्कूलों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
MLC चुनाव के चलते लिया फैसला
विधान परिषद के लखनऊ खंड की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसी के चलते लखनऊ जिले के सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: