गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 का 450 एपिसोड के बाद सफर समाप्त: एकता कपूर और स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर लिखे भावुक नोट​ | 60 केंद्रों से मॉनिटरिंग, AI कंट्रोल सेंटर… GRAP-1 लागू होते ही नोएडा में भी लगेगी पाबंदियां, जानें पूरा प्लान​ | दिल्ली के पीतमपुरा में दर्दनाक वारदात: इंस्टाग्राम कमेंट के विवाद में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान 9वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, चार नाबालिग हिरासत में​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Parineeti Chopra Birthday: कभी Anushka Sharma के Interview संभालने वाली Parineeti Chopra ऐसे बनीं बड़ी Bollywood स्टार​

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज यानी की 22 अक्टूबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। हालांकि अभिनेत्री ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। लेकिन बहुत कम लोगों को जानकारी बड़े पर्दे पर कदम रखने […]

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज यानी की 22 अक्टूबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। हालांकि अभिनेत्री ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। लेकिन बहुत कम लोगों को जानकारी बड़े पर्दे पर कदम रखने से पहले वह यशराज फिल्म्स की मार्केटिंग टीम का हिस्सा थीं। एक समय पर वह बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के मीडिया इंटरव्यू को संभालती थीं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

हरियाणा के अंबाला में 22 अक्टूबर 1988 को परिणीति चोपड़ा का जन्म हुआ था। परिणीति पढ़ाई में काफी अच्छी थीं, इसलिए वह इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने का सपना देखती थीं। इसके लिए परिणीती ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की।

इस एक्ट्रेस के मैनेज करती थीं इंटरव्यू

हालांकि आर्थिक मंदी के कारण परिणीति को भारत लौटना पड़ा। जिसके बाद परिणीति अपनी बहन और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के संपर्कों के माध्यम से यशराज फिल्म्स के पब्लिक रिलेशंस और मार्केटिंग विभाग से जुड़ गईं। यशराज फिल्म्स में काम करते हुए परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के प्रमोशन से जुड़े कई काम संभाले। इस दौरान वअभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इंटरव्यू भी मैनेज करती थीं।

हालांकि परिणीति ने यह कभी नहीं सोचा था कि एक समय पर वह खुद भी अभिनेत्री बनकर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। मार्केटिंग के काम करने के दौरान उनको फिल्म इंडस्ट्री के रचनात्मक पहलुओं को काफी करीब से जानने का मौका मिला। इस तरह से परिणीति की धीरेधीरे अभिनय में दिलचस्पी बढ़ने लगी।

फिल्मी सफर

साल 2011 में परिणीत चोपड़ा ने फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। फिर साल 2012 में वह फिल्म ‘इश्कजादे’ में नजर आईं। इस फिल्म में वह अभिनेता अर्जुन कपूर के अपोजिट थीं। फिर उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’,  ‘हंसी तो फंसी’, ‘दावतएइश्क’ और ‘मेरी प्यारी बिंदु’ जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में परिणीति के काम को काफी पसंद किया गया था।

पर्सनल लाइफ

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आप पार्टी नेता और सांसद राघव चड्ढा को लंबे समय तक डेट किया और फिर 13 मई 2023 में सगाई कर ली। इसके बाद 24 सितंबर 2023 में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर में पारंपरिक रीजिरिवाजों से शादी कर ली। वहीं कपल का एक बेटा नीर चड्ढा है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY