सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
तैयार थी सरेंडर की पूरी स्क्रिप्ट, फिर कैसे पुलिस को गच्चा दे गई श्रद्धा दुबे? इंस्पेक्टर और डीसीपी पर गिरी गाज​ | टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिश्नोई गैंग के गुर्गे अनिल-हरमन का नाम आया सामने, जांच के लिए पुलिस की 15 टीमें मैदान में उतरीं​ | सोनभद्र में BJP विधायक का WhatsApp हैक, परिचितों से मांगे पैसे- FIR दर्ज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

LIC New Cancer Plan: कैंसर का पता चलते ही खाते में आएगा एकमुश्त पैसा, आगे की सारी किस्तें भी हो जाएंगी माफ!​

LIC New Cancer Cover: गंभीर बीमारी के समय आम आदमी को सबसे ज्यादा चिंता अस्पताल के भारीभरकम खर्च की होती है. लोगों की इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने ‘LIC New Cancer Cover’ प्लान पेश किया है. ये एक नॉनलिंक्ड प्लान है, जो पूरी तरह से प्योर […]

LIC New Cancer Cover: गंभीर बीमारी के समय आम आदमी को सबसे ज्यादा चिंता अस्पताल के भारीभरकम खर्च की होती है. लोगों की इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने ‘LIC New Cancer Cover’ प्लान पेश किया है. ये एक नॉनलिंक्ड प्लान है, जो पूरी तरह से प्योर रिस्क हेल्थ इंश्योरेंस पर आधारित है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसकी पूरी अवधि के दौरान प्रीमियम फिक्स्ड रहता है, यानी पॉलिसी चलने तक आपकी किस्त में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी.

इलाज के बिल के बदले मिलेगा फिक्स्ड पैसा

कंपनी ने कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये प्लान तैयार किया है, जिसके तहत शुरुआती चरण से लेकर बाद के चरणों तक फाइनेंशियल प्रोटेक्शन मिलता है. इस प्लान के तहत पॉलिसीहोल्डर को इलाज की एक्चुअल कॉस्ट यानी असली खर्च की जगह फिक्स्ड फाइनेंशियल बेनेफिट्स दिए जाते हैं. अगर पॉलिसीहोल्डर को अर्ली स्टेज यानी शुरुआती चरण के कैंसर का पता चलता है, तो उसे तुरंत सम एश्योर्ड के 25 फीसदी हिस्से का पेमेंट कर दिया जाता है. वहीं, बाद के स्टेज वाले कैंसर का पता चलने पर पॉलिसीहोल्डर को अप्लिकेबल सम एश्योर्ड का पूरा 100 फीसदी पेमेंट मिलता है. पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक, कैंसर का पता चलने के बाद पॉलिसीहोल्डर का आगे का प्रीमियम माफ हो जाता है. इस प्लान में लेवल सम एश्योर्ड के अलावा इंक्रीजिंग सम एश्योर्ड का विकल्प भी मौजूद है. कोई भी व्यक्ति इन दोनों में से किसी एक विकल्प का चुनाव कर सकता है.

उम्र के हिसाब से तय होगा मिनिमम सम एश्योर्ड

इस प्लान को खरीदने की न्यूनतम उम्र 18 साल है, जबकि अधिकतम उम्र 65 साल तय की गई है. उम्र का कैलकुलेशन व्यक्ति के अंतिम बर्थडे के आधार पर होगा. ये पॉलिसी कम से कम 10 साल या अधिकतम 15 साल के टर्म के लिए ली जा सकती है. इसका मतलब है कि अगर 18 साल का कोई व्यक्ति 10 साल के टर्म के लिए ये पॉलिसी खरीदता है, तो उसके 28 साल के होने पर पॉलिसी मैच्योर हो जाएगी. कंपनी ने उम्र की रेंज के आधार पर मिनिमम बेसिक सम एश्योर्ड के चार स्लैब तय किए हैं. 18 से 34 साल के पॉलिसीहोल्डर के लिए मिनिमम बेसिक सम एश्योर्ड 35,00,000 रुपये है. 35 से 40 साल के पॉलिसीहोल्डर के लिए ये 30,00,000 रुपये है. 41 से 50 साल की उम्र के लिए ये 20,00,000 रुपये है. वहीं, 51 से 65 साल के लोगों के लिए ये रकम 15,00,000 रुपये रखी गई है.

मैच्योरिटी या डेथ बेनेफिट को लेकर क्या हैं नियम

पॉलिसी लेने से पहले इसकी शर्तों को समझना जरूरी है. इस पॉलिसी में किसी तरह का डेथ बेनेफिट शामिल नहीं है, क्योंकि ये कोई टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान नहीं है. ये एक प्योर रिस्क हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है. अगर पॉलिसी के टर्म के दौरान पॉलिसीहोल्डर को कैंसर की बीमारी का पता नहीं चलता है, यानी उसे इलाज की जरूरत नहीं पड़ती है, तो मैच्योरिटी पर उसे किसी तरह का बेनेफिट नहीं मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में लोन की फैसिलिटी उपलब्ध नहीं है. साथ ही इस पॉलिसी में किसी तरह की सरेंडर वैल्यू भी नहीं होगी.

सीधे कंपनी से पॉलिसी खरीदने पर मिलेगी छूट

इस पॉलिसी में प्रीमियम का पेमेंट सालाना या छमाही आधार पर किया जा सकता है. अगर ग्राहक सीधे एलआईसी से ये पॉलिसी खरीदते हैं, तो उन्हें प्रीमियम में रिबेट यानी छूट का फायदा मिलता है. हालांकि, एजेंट, कॉर्पोरेट एजेंट या इंश्योरेंस मार्केटिंग फर्म के जरिए पॉलिसी खरीदने पर ये रिबेट नहीं मिलेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY