सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अहिल्यानगर में मलाबार गोल्ड का शोरूम पुनः शुरू, 30% छूट​ | शैफाली वर्मा की तूफानी पारी ने दुनिया को चौंकाया, एक ही मैच में तोड़ डाले दो बड़े विश्व रिकॉर्ड​ | सिर्फ शीशा नहीं, बुलेट प्रूफ कार में क्या-क्या बदलता है? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से उठा सवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

8 दरिंदों ने कपल को सरेराह पीटा, फिर महिला से बाग में किया गैंगरेप… झकझोर देगी मोतिहारी की कहानी​

बिहार के पूर्वी चंपारण में एक झकझोर देने वाली वारदात हुई है. यहां बाइक पर सवार होकर दशहरा मेला जा रहे एक दंपत्ति को आठ बदमाशों ने सरेराह रोक लिया. फिर युवक से मारपीट कर महिला को अगवा करते हुए पास के बाग में ले गए, जहां सभी ने बारीबारी उसके साथ गैंगरेप किया. वारदात […]

बिहार के पूर्वी चंपारण में एक झकझोर देने वाली वारदात हुई है. यहां बाइक पर सवार होकर दशहरा मेला जा रहे एक दंपत्ति को आठ बदमाशों ने सरेराह रोक लिया. फिर युवक से मारपीट कर महिला को अगवा करते हुए पास के बाग में ले गए, जहां सभी ने बारीबारी उसके साथ गैंगरेप किया. वारदात के बाद रोती बिलखती लौटी महिला ने पति के साथ जाकर पुलिस में शिकायत दी.

इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. मामला पूर्वी चंपारण में शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा गांव के पास का है. पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस को दिस शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी बाइक पर सवार होकर दशहरा मेला देखने जा रहे थे. रास्ते में श्यामपुर भटहा के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और बेवजह मारपीट शुरू कर दी.

बाग में ले जाकर किया गैंगरेप

इसी दौरान दो बदमाशों ने पति को पकड़ लिया और बाकी छह बदमाश उसकी पत्नी को अगवा करा मधुबन थानाक्षेत्र के लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के पास स्थित एक बाग में ले गए और बारीबारी गैंगरेप किया. पुलिस के मुताबिक 18 अक्टूबर 2026 को इसकी सूचना मधुबन थाने को मिली थी. इस सूचना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा है.

एक ही गांव के है सभी आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान अंबिकेश तिवारी, रिकी कुमार, अंकुश कुमार, राहुल कुमार, कुंदन कुमार, मुन्ना कुमार, रणधीर कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक यह सभी आरोपी एक ही गांव लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से उनका मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY