बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कुछ हफ्ते और, भारत-US ट्रेड डील पर लग जाएगी मुहर… रुबियो के बाद अब ट्रंप बोले- ये अलग तरह का समझौता होगा​ | CNG कार में सामान रखने की टेंशन खत्म, ज्यादा बूट स्पेस के साथ आती हैं 4 गाड़ियां​ | देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग…अंदर सो रहा था परिवार, पिता-बेटी सहित 3 की जिंदा जलकर मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

48 एशिया में, 44 यूरोप में… दुनिया में कुल कितने देश हैं? यहां देखें पूरी लिस्ट​

दुनिया में कितने देश है? आज भी यह सवाल देश की कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है. कई बार कैंडिडेट इसका गलत जवाब दे देते हैं. इसका जवाब है कि दुनिया में 195 देश हैं. विश्व के 195 देशों में से 54 अफ्रीका में और 48 एशिया में हैं. वहीं, 44 देश यूरोप में, […]

दुनिया में कितने देश है? आज भी यह सवाल देश की कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है. कई बार कैंडिडेट इसका गलत जवाब दे देते हैं. इसका जवाब है कि दुनिया में 195 देश हैं. विश्व के 195 देशों में से 54 अफ्रीका में और 48 एशिया में हैं. वहीं, 44 देश यूरोप में, 33 लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र में, 14 ओशिनिया में और 2 उत्तरी अमेरिका में स्थित हैं.

195 में से कुछ देश अपनी खास खूबियों के कारण जाने जाते हैं. जैसे ब्राजील अमेजन वर्षावन में है जो दुनिया का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षावन है. यह ब्राजील के लगभग 60% हिस्से को कवर करता है. ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा देश है जो एक महाद्वीप भी है. वहीं, आइसलैंड को आग और बर्फ की भूमि कहा जाता है. इस देश के पास कोई स्थायी सेना नहीं है और इसे दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देशों में से एक माना जाता है.

वहीं, जापान वो देश है जहां सबसे ज्यादा उम्र तक जीते हैं. मिस्र में गीजा का महान पिरामिड स्थित है, जो प्राचीन विश्व के सात अजूबों में से एक है. कनाडा की तटरेखा दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे लंबी है, जो 2,02,080 किलोमीटर से अधिक तक फैली हुई है.

दुनिया के 195 देशों की लिस्ट

नॉर्वे नोबेल शांति पुरस्कार का जन्मस्थान है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और जनसंख्या के मामले में सबसे बड़ा देश है. दक्षिण अफ्रीका में बिग फाइव जानवर पाए जाते हैं शेर, हाथी, गैंडे, तेंदुए और भैंस. इटली में कोलोजियम स्थित है, जो रोम में एक प्राचीन एम्फीथिएटर है जिसका उपयोग ग्लेडिएटर प्रतियोगिताओं और अन्य सार्वजनिक तमाशों के लिए किया जाता था.

संख्या देश
1 अफ़ग़ानिस्तान
2 अल्बानिया
3 अलजीरिया
4 एंडोरा
5 अंगोला
6 एंटीगुआ और बारबूडा
7 अर्जेंटीना
8 आर्मीनिया
9 ऑस्ट्रेलिया
10 ऑस्ट्रिया
11 अज़रबैजान
12 बहामास
13 बहरीन
14 बांग्लादेश
15 बारबाडोस
16 बेलोरूस
17 बेल्जियम
18 बेलीज़
19 बेनिन
20 भूटान
21 बोलीविया
22 बोस्निया और हर्ज़ेगोविना
23 बोत्सवाना
24 ब्राजील
25 ब्रुनेई
26 बुल्गारिया
27 बुर्किना फासो
28 बुरुन्डी
29 केप वर्ड
30 कंबोडिया
31 कैमरून
32 कनाडा
33 केन्द्रीय अफ़्रीकी गणराज्य
34 चाड
35 चिली
36 चीन
37 कोलंबिया
38 कोमोरोस
39 कांगो
40 कोस्टा रिका
41 कोट दिव्वार
42 क्रोएशिया
43 क्यूबा
44 साइप्रस
45 चेकिया
46 कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
47 डेनमार्क
48 ज़िबूटी
49 डोमिनिका
50 डोमिनिकन गणराज्य
51 इक्वाडोर
52 मिस्र
53 अल साल्वाडोर
54 भूमध्यरेखीय गिनी
55 इरिट्रिया
56 एस्तोनिया
57 एस्वातिनी
58 इथियोपिया
59 फिजी
60 फिनलैंड
61 फ्रांस
62 गैबॉन
63 गाम्बिया
64 जॉर्जिया
65 जर्मनी
66 घाना
67 ग्रीस
68 ग्रेनेडा
69 ग्वाटेमाला
70 गिनी
71 गिनीबिसाऊ
72 गुआना
73 हैती
74 वैटिकन शहर
75 होंडुरस
76 हंगरी
77 आइसलैंड
78 भारत
79 इंडोनेशिया
80 ईरान
81 इराक
82 आयरलैंड
83 इज़राइल
84 इटली
85 जमैका
86 जापान
87 जॉर्डन
88 कजाखस्तान
89 केन्या
90 किरिबाती
91 कुवैट
92 किर्गिज़स्तान
93 लाओस
94 लातविया
95 लेबनान
96 लेसोथो
97 लाइबेरिया
98 लीबिया
99 लिकटेंस्टाइन
100 लिथुआनिया
101 लक्समबर्ग
102 मेडागास्कर
103 मलावी
104 मलेशिया
105 मालदीव
106 माली
107 माल्टा
108 मार्शल द्वीपसमूह
109 मॉरिटानिया
110 मॉरीशस
111 मेक्सिको
112 माइक्रोनेशिया
113 मोल्डाविया
114 मोनाको
115 मंगोलिया
116 मोंटेनेग्रो
117 मोरक्को
118 मोज़ाम्बिक
119 म्यांमार
120 नामिबिया
121 नाउरू
122 नेपाल
123 नीदरलैंड
124 न्यूज़ीलैंड
125 निकारागुआ
126 नाइजर
127 नाइजीरिया
128 उत्तर कोरिया
129 उत्तरी मैसेडोनिया
130 नॉर्वे
131 ओमान
132 पाकिस्तान
133 पलाउ
134 फ़िलिस्तीन
135 पनामा
136 पापुआ न्यू गिनी
137 पैराग्वे
138 पेरू
139 फिलिपींस
140 पोलैंड
141 पुर्तगाल
142 कतर
143 रोमानिया
144 रूस
145 रवांडा
146 सेंट किट्स और नेविस
147 सेंट लूसिया
148 सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स
149 समोआ
150 सैन मारिनो
151 साओ तोमे और प्रिन्सिपी
152 सऊदी अरब
153 सेनेगल
154 सर्बिया
155 सेशल्स
156 सिएरा लियोन
157 सिंगापुर
158 स्लोवाकिया
159 स्लोवेनिया
160 सोलोमन द्वीप समूह
161 सोमालिया
162 दक्षिण अफ्रीका
163 दक्षिण कोरिया
164 दक्षिण सूडान
165 स्पेन
166 श्रीलंका
167 सूडान
168 सूरीनाम
169 स्वीडन
170 स्विट्ज़रलैंड
171 सीरिया
172 तजाकिस्तान
173 तंजानिया
174 थाईलैंड
175 तिमोरलेस्ते
176 टोगो
177 टोंगा
178 त्रिनिदाद और टोबैगो
179 ट्यूनीशिया
180 तुर्की
181 तुर्कमेनिस्तान
182 तुवालू
183 युगांडा
184 यूक्रेन
185 संयुक्त अरब अमीरात
186 यूनाइटेड किंगडम
187 संयुक्त राज्य अमेरिका
188 उरुग्वे
189 उज़्बेकिस्तान
190 वानुअतु
191 वेनेज़ुएला
192 वियतनाम
193 यमन
194 ज़ाम्बिया
195 ज़िम्बाब्वे
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY