Shiva Sharma Murder Case: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बड़ी खबर है। जहां चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी STF ने श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार किया है।

11 दिनों से पुलिस को चकमा दे रही श्रद्धा दुबे को आखिरकार यूपी की एसटीएफ पुलिस ने धर दबोचा है। यूपी एसटीएफ और नागपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्रायवर को नागपरु से गिरफ्तार कर लिया गया है। चलिए आपको बताते हैं आखिरकार पुलिस श्रद्धा तक कैसे पहुंची है।
कानपुर नंबर की गाड़ी से मिला सुराग
श्रद्धा दुबे की तलाश के दौरान जांच टीमों को कानपुर नंबर की एक गाड़ी के बारे में जानकारी मिली थी। बताया जा रहा है कि श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर के साथ इसी गाड़ी से घूम रही थी। बस क्या था पुलिस ने इसी एक क्लू के जरिए कार से मिले सुराग के आधार पर एसटीएफ ने जांच को आगे बढ़ाया और आरोपियों की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की। जिसके बाद जांच के दौरान टीमों ने आईपी एड्रेस को ट्रैक करना शुरू किया। इसी तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस श्रद्धा दुबे के नागपुर स्थित ठिकाने तक पहुंची और इन्हें धर दबोचा। यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट और लखनऊ पुलिस की टीमें लगातार उसका पीछा कर रही थीं।
एक दिन पहले हटाया था ACP को
आपको बता दें बीते दिन पुलिस कमिश्नर ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीपी के बाद अब एसीपी हज़रतगंज रजनीश वर्मा को उनके पद से हटा दिया था गौरतलब है इस सनसनीखेज मामले में प्रशासनिक स्तर पर पहले ही बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है, जिसके तहत डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को भी हटाया गया था और इंस्पेक्टर हज़रतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया था।
लोकेशन मिलने से पहले ही बदल रही थी ठिकाना
जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा दुबे नेपाल में बारबार अपना शहर और ठिकाना बदल रही थी. पुलिस को उसकी संभावित लोकेशन मिलने से करीब चार घंटे पहले ही वह वहां से निकल जाती थी। ऐसे में जांच टीम के लिए उस तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें