मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
शिवा शर्मा केस: आगरा में बुर्का पहनकर रुकी थी श्रद्धा दुबे, रायबरेली में भी काटे 10 घंटे; CCTV से खुला राज​ | स्मार्टफोन से आगे निकला राशन व होम डेकोर! जानिए क्यों 2026 में $90 बिलियन के पार पहुंचेगी ई-कॉमर्स की सेल​ | 30 लाख दर्शक, 11900 जवान और 7 मोबाइल हॉस्पिटल वाराणसी एयर शो के लिए कैसी है तैयारी?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नेपाल का हल्ला, नागपुर से गिरफ्तारी… 12 दिन तक कहां-कहां छिपी श्रद्धा, STF ने कैसे दबोचा?​

उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड के बाद पुलिस के साथ लुकाछिपी खेल रही श्रद्धा दुबे को आखिरकार सोमवार की रात यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र के नागपुर में दबोच लिया. यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से उसे बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के साथ एक होटल से अरेस्ट किया है. […]

उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड के बाद पुलिस के साथ लुकाछिपी खेल रही श्रद्धा दुबे को आखिरकार सोमवार की रात यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र के नागपुर में दबोच लिया. यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से उसे बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के साथ एक होटल से अरेस्ट किया है. अब एसटीएफ की टीम नागपुर कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर उसे लखनऊ आ रही है.

12 दिन से फरार श्रद्धा दुबे का लखनऊ पुलिस कोई सुराग तक नहीं लगा पा रही थी. सोमवार को मामला एसटीएफ को दिया गया और महज 12 घंटे के अंदर उसे दबोच लिया गया. ऐसे में सवाल यह है कि एसटीएफ को अचानक इतनी बड़ी सफलता कैसे मिली? इसके पीछे भी बड़ी कहानी है. आइए, शुरू से शुरू करते हैं. 9 अक्टूबर की रात श्रद्धा के फ्लैट से शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी.

कैसे भागी श्रद्धा दुबे?

शिवा शर्मा जब श्रद्धा के फ्लैट से नीचे गिरा तो उसे देखने के लिए सबसे पहले श्रद्धा का ड्राइवर नीचे उतरा. इसके बाद श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि आए. फिर शिवा को केजीएमयू ले जाया गयाा, जहां से श्रद्धा के ड्राइवर दानिश ने शिवा की मां को फोन कर घटना की जानकारी दी. वहां शिवा के परिजनों और दानिश के बीच झड़प भी हुई. इसी दौरान मौका देखकर श्रद्धा, रश्मि और दानिश फरार हो गए.

बहराइच के रास्ते भागी नेपाल

केजीएमयू से श्रद्धा भागकर नेपाल पहुंची, वहां उसने अपनी गाड़ी छोड़ दी और किराए की गाड़ी से महराजगंज में सोनौली बॉर्डर के रास्ते 10 अक्टूबर को नेपाल चली गई. नेपाल से उसका प्लान दुबई भागने का था, लेकिन व्यवस्था नहीं बन पायी तो एक रात रूकने के बाद वह 11 अक्टूबर को गोरखपुर आ गई थी. बताया ज रहा है कि यहां किसी होटल में वह तीनचार दिन तक रही. इसी होटल से उसने तीन वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किए थे. फिर लखनऊ आ गई और यहां अपने किसी जानकारी के पास आकर कुछ दिन छिपी रही.

18 अक्टूबर को मीडिया के सामने आई

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नेपाल से लौटने के बाद से ही श्रद्धा सरेंडर की कोशिश में जुटी थी. वह चाहती थी कि शिवा शर्मा मर्डर केस को सुसाइड में बदल दिया जाए. इसके साथ ही उसने खुद को सरकारी गवाह बनाने और बहन रश्मि को मामले से बाहर करने की शर्त रखी थी. इसी क्रम में 18 अक्टूबर को उसने एक मॉल के बेसमेंट में न्यूज एजेंसी एएनआई को वीडियो बाइट भी दिया, लेकिन कहा जा रहा है कि पुलिस ने उसकी शर्तें नहीं मानी. जिसकी वजह से वह एक बार फिर फरार हो गई.

मीडिया को बयान देने के बाद एक्शन

श्रद्धा का बयान मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस की बड़ी किरकिरी हुई. आनन फानन में हजरतगंज कोतवाल, डीसीपी सेंट्रल और फिर सीओ हजरतगंज को हटाया गया. इसी के साथ मौखिक तौर पर मामला यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया. एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने मामला हाथ में आने के कुछ घंटे के अंदर ही श्रद्धा की लोकेशन नागपुर में ट्रेस कर ली और फिर टीम भेजकर 12 घंटे के अंदर उसे अरेस्ट करा लिया.

लखनऊ से कैसे पहुंची नागपुर?

लखनऊ में मीडिया के बयाना देने के बाद श्रद्धा दुबे कैसे नागपुर पहुंची, यह अभी तक क्लीयर नहीं हैं. हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह लखनऊ एक्सप्रेसवे से आगरा आई और यहां से नागपुर के लिए निकल गई. आगरा के एक सीसीटीवी फुटेज में वह बुर्का पहने नजर आ रही है.बताया जा रहा है कि वह यहां होटल ओम पैलेस में अपने साथियों के साथ रुकी थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY