मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Drishyam 3 का Worldwide Collection 538 करोड़ पार, 4 दिनों में Jailer 2 ने कमाए 424 करोड़​ | सपा MP रुचि वीरा पर एसटी हसन का बड़ा हमला, बोले- मेरा हक मारकर बनी हैं सांसद​ | Ranabaali Box Office Collection: रविवार के बाद सोमवार को धड़ाम हुई विजय-रश्मिका की फिल्म की कमाई, नहीं छू पाई 50 करोड़​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नर्सिंग स्टॉफ ने डिलीवरी के लिए हाथ-पैर बांधे, फिर किया ऑपरेशन… गर्भवती की मौत; बदायूं के अस्पताल में मचा बवाल​

उत्तर प्रदेश के बदायूं के एक निजी अस्पताल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई एक प्रेग्नेंट महिला को नर्सिंग अटेंडेंट ने खुद एडमिट किया और खुद ही सिजेरियन डिलीवरी भी कर दी. इस दौरान महिला छटपटाने लगी तो आरोपी नर्सिंग अटेंडेंट ने उसके हाथ पांव […]

उत्तर प्रदेश के बदायूं के एक निजी अस्पताल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई एक प्रेग्नेंट महिला को नर्सिंग अटेंडेंट ने खुद एडमिट किया और खुद ही सिजेरियन डिलीवरी भी कर दी. इस दौरान महिला छटपटाने लगी तो आरोपी नर्सिंग अटेंडेंट ने उसके हाथ पांव कसकर बांध दिए थे. ऑपरेशन के दौरान ही महिला की मौत हो गई. यह देखकर नर्सिंग अटेंडेंट के होश उड़ गए.

वह महिला का शव ऑपरेशन टेबल पर ही छोड़कर छत पर जाकर छिप गई. इधर, जैसे ही महिला के परिजनों को मामले की जानकारी हुई, लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. इतने में खबर मिलने पर भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को बड़ी मुश्किल से समझाबुझाकर शांत कराया. इसके बाद आरोपी नर्सिंग अटेंडेंट को छत से उतारकर पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस ने मृत महिला के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया है.

अस्पताल में नहीं थे डॉक्टर

पुलिस के मुताबिक मृत महिला की पहचान सोनी पत्नी सुधीर कुमार के रूप में हुई है. बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में सगराय गांव की रहने वाली सोनी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित स्टेडियम के सामने वाले नर्सिंग होम में ले गए. बताया जा रहा है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था. बावजूद इसके, महिला नर्सिंग अटेंडेंट ने सोनी को ना केवल भर्ती कर लिया, बल्कि खुद ही ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर सिजेरियन डिलीवरी भी करा दी.

महिला की दर्दनाक मौत

ऑपरेशन के दौरान महिला छटपटाने लगी तो आरोपी महिला अटेंडेंट ने उसके हाथपांव बांध दिए. इतने में महिला की मौत हो गई. खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला नर्सिंग अटेंडेंट की तलाश शुरू की गई. इस दौरान पता चला कि वह अस्पताल की छत पर छिपी है. फिर पुलिस ने उसे काबू कर अरेस्ट किया है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया है.

रिपोर्ट: सौरभ शर्मा, बदायूं

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY