मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Dussehra Mela Safety Tips: दशहरा मेले में बच्चों और सामान को कैसे रखें सुरक्षित? रखें इन 5 बातों का ध्यान​ | अंपायर Parashar Joshi करेंगे Sheffield Shield में अंपायरिंग, BCCI और CA का बड़ा फैसला​ | Skin Care Tips: चेहरे पर मलाई लगाने से रूखी त्वचा बनेगी सॉफ्ट, जानें लगाने का क्या है सही तरीका?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

9 साल की बच्ची, पैसों का लालच और दरिंदगी का आरोप; बरेली के इस हैवान की चप्पे-चप्पे पर तलाश​

उत्तर प्रदेश के बरेली के शाही कस्बे में नौ साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है. इस घटना से मोहल्ले में तनाव है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है और पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए हैं. आरोपी की पहचान […]

उत्तर प्रदेश के बरेली के शाही कस्बे में नौ साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है. इस घटना से मोहल्ले में तनाव है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है और पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए हैं. आरोपी की पहचान साबिर उर्फ सोनू के रूप में हुई है. घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, रविवार को बच्ची के साथ घटना हुई. आरोप है कि आरोपी ने उसे पैसे देने का लालच देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की थी. इससे पहले भी वह बच्ची को पैसों का झांसा देकर साथ ले जाने का प्रयास कर चुका था, लेकिन उस समय बच्ची उसके साथ नहीं गई थी. रविवार को वह खेलखेल में आरोपी के साथ चली गई. बाद में घर लौटकर उसने परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया.

परिजनों को जानकारी होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज किए और मेडिकल परीक्षण कराया. बच्ची ने अपने बयान में आरोपी पर उससे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

आरोपी की दुकान बंद

घटना के बाद से आरोपी साबिर उर्फ सोनू की तलाश की जा रही है. पुलिस के अनुसार, आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आया है. उसकी दुकान भी बंद है. पुलिस की दो टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
मोहल्ले के कुछ लोगों ने आरोपी के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उनका दावा है कि उसके चालचलन को लेकर पहले से चर्चाएं थीं और लोग बच्चों को उससे दूर रखने की बात कहते थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी पहले भी बच्ची को रुपये देने का लालच देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर चुका था.

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि बच्ची के बयान दर्ज कराए गए हैं और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है. मेडिकल रिपोर्ट दो दिन बाद मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY