मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
2 बॉयफ्रेंड, महंगी सिगरेट-शराब का शौक और मशहूर लोगों के साथ उठना-बैठना… ऐसी थी श्रद्धा दुबे की लाइफ स्टाइल​ | नया क्यों खरीदें? प्री-लव्ड का क्रेज बढ़ा, बदल रही है खरीदारी की सोच​ | Shubman Gill का ऐतिहासिक Record, 5वां ICC Award जीतकर Hayley Matthews की बराबरी की​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Geyser vs Solar Water Heater: सर्दियों में गर्म पानी के लिए क्या लगवाएं, गीजर या सोलर वॉटर हीटर? जानें खर्च और बचत​

Geyser vs Solar Water Heater: विंटर का सीजन जल्द ही आने वाला है, ऐसे में ठंड के समय में नहाने से लेकर बर्तन धोने तक सब में गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप गीजर या सोलर वॉटर हीटर लगवाने की सोच रहें हैं, तो ये खबर आपके लिए है।  गीजर और […]

Geyser vs Solar Water Heater: विंटर का सीजन जल्द ही आने वाला है, ऐसे में ठंड के समय में नहाने से लेकर बर्तन धोने तक सब में गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप गीजर या सोलर वॉटर हीटर लगवाने की सोच रहें हैं, तो ये खबर आपके लिए है। 

गीजर और सोलर वॉटर हीटर दोनों ही पानी गर्म करने के काम आता है, लेकिन इन दोनों में क्या बेहतर है, इनसे बिजली बिल में क्या प्रभाव पड़ता है।

सोलर वॉटर हीटर के फायदे

यह सूर्य की रोशनी से पानी गर्म करता है, जिससे बिजली का बिल लगभग 50% से 70% कम हो जाता है। अच्छी क्वालिटी  जैसे स्टेनलेस स्टील टैंक वाले सोलर हीटर 15 से 25 साल तक आसानी से चलते हैं।  3 से 8 या इससे अधिक सदस्यों वाले बड़े घरों के लिए यह अधिक पानी स्टोर करने में सक्षम होता है।

एक सोलर वॉटर हीटर आमतौर पर 15 से 20 साल तक चलता है, जो इलेक्ट्रिक या गैस वाले वॉटर हीटर की तुलना में काफी ज्यादा है।

लगवाने के नुकसान

1. वहीं सोलर वॉटर हीटर इसे खरीदने और छत पर लगवाने का खर्च करीब ₹25,000 या अधिक होता है, जो कि इलेक्ट्रिक गीजर से काफी ज्यादा होता है।

2. बारिश या घने बादलों वाले दिनों में धूप न मिलने पर पानी पूरी तरह गर्म नहीं हो पाता, जिसके लिए बैकअप हीटर की जरूरत पड़ती है।

3. इसे लगाने के लिए छत पर काफी खुली जगह चाहिए होती है।

इलेक्ट्रिक गीजर के फायदे

इलेक्ट्रिक गीजर आपको ₹5,000 से ₹10,000 के बजट में आसानी से मिल जाता है। इसका स्विच ऑन करते ही 5 से 8 मिनट में पानी गर्म हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि इसे बाथरूम के किसी भी छोटे कोने में आसानी से दीवार पर लगाया जा सकता है और जगह कम घेरता है। इस पर मौसम का कोई असर नहीं होता, धूप हो या बारिश, यह हर मौसम में एक जैसा गर्म पानी देता है।

कमियां

1. सर्दियों में लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर यह भारी बिजली की खपत करता है जिससे मासिक बिल बढ़ जाता है।
 
 2. इनका सामान्य रुप से लगभग 8 से 12 साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

कितना पड़ेगा बिजली बिल पर असर?

बिजली बिल पर सबसे ज्यादा असर इलेक्ट्रिक गीजर से पड़ता है, क्योंकि यह सीधे बिजली ग्रिड से ऊर्जा लेता है। वहीं, सोलर वॉटर हीटर सूर्य की रोशनी से पानी गर्म करता है, जिससे बिजली की खपत लगभग शून्य हो जाती है।

अगर आप पानी गर्म करने के लिए गीजर का इस्तेमाल करते हैं, तो एक औसत परिवार में इसके इस्तेमाल करने के आधार पर यह 1500W से 3000W तक बिजली की खपत करता है। रोज़ाना इस्तेमाल करने पर यह आपके मासिक बिजली बिल में लगभग ₹300 से ₹900 या उससे अधिक आ सकता है। क्योंकि बिजली का बिल आप कितना इस्तेमाल करते हैं उस पर निर्भर करता है।  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY