मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अंपायर Parashar Joshi करेंगे Sheffield Shield में अंपायरिंग, BCCI और CA का बड़ा फैसला​ | Skin Care Tips: चेहरे पर मलाई लगाने से रूखी त्वचा बनेगी सॉफ्ट, जानें लगाने का क्या है सही तरीका?​ | रावण दहन, डीजे और तेज शोर न पड़ जाए सेहत पर भारी, ये लोग बरतें ज्यादा सावधानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Virender Sehwag Birthday: पूर्व क्रिकेटर Virender Sehwag का 48वां जन्मदिन, Team India के लिए बनाए ऐतिहासिक रिकॉर्ड​

भारतीय पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का आज यानी की 20 अक्टूबर को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया में सहवाग को ‘नजफगढ़ का नवाब’ और ‘मुल्तान का सुल्तान’ भी कहा जाता है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज हैं। उनकी छवि ऐसे धाकड़ खिलाड़ी की रही हैं, जिन्होंने लाल गेंद […]

भारतीय पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का आज यानी की 20 अक्टूबर को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया में सहवाग को ‘नजफगढ़ का नवाब’ और ‘मुल्तान का सुल्तान’ भी कहा जाता है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज हैं। उनकी छवि ऐसे धाकड़ खिलाड़ी की रही हैं, जिन्होंने लाल गेंद के प्रारूप यानी टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी का पैमाना अपनाया था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर भारतीय पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

दिल्ली के नजफगढ़ में 20 अक्टूबर 1978 को वीरेंद्र सहवाग का जन्म हुआ था। उनके पिता कृष्ण सहवाग अनाज का व्यापार करते थे। उनकी मां का नाम कृष्णा सहवाग हैं। अरोड़ा विद्या स्कूल से 12वीं पास करने के बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने विकासपुरी में स्थित क्रिकेट कोचिंग सेंटर में कोच एएन शर्मा से क्रिकेट के नियमकायदे सीखे थे।

वनडे डेब्यू

वीरेंद्र सहवाह ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 1999 में पहला वनडे मैच खेला था। इसमें उन्होंने महज 1 रन बनाया। उन्होंने अपने 3 ओवर में 35 रन लुटा दिए। डेब्यू में खराब प्रदर्शन के बाद उनको टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद दूसरे मैच के लिए एक साल का इंतजार करना पड़ा था। उनका करियर चौथे वनडे से चमका, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 रन बनाए और 3 विकेट भी लिए थे।

टेस्ट मैच में डेब्यू

सहवाग का टेस्ट डेब्यू बेहद धमाकेदार रहा था। साल 2001 में वीरेंद्र सहवाग ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 105 रन बनाए। उन्होंने सचिन के साथ 220 रनों की अहम साझेदारी की थी। हालांकि यह मैच इंडिया टीम हार गई। फिर अपने छठे टेस्ट मैच में सहवाग ने डेब्यू किया। सहवाग ने पहले दो टेस्ट मैचों में 84 और 106 रन की पारी खेलकर ओपनर के रूप में टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई।

जीते दो वर्ल्डकप

बता दें कि वीरेंद्र सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर में 3 वनडे और एक टी20 वर्ल्ड कप खेला था। साल 2003 में सहवाग वीरेंद्र सहवाग वर्ल्ड कप फाइनल खेले, जहां पर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। साल 2007 में भारतीय टीम लीग राउंड से बाहर हो गई। फिर साल 2011 में टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीती, जिसमें सहवाग ने 47.50 के औसत के साथ 380 रन बनाए।

31 बार जीता ‘मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड’

वहीं वीरेंद्र सहवाग ने 31 बार मैन आफ द मैच का अवार्ड जीता था। इस लिस्ट में सहवाह सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली से पीछे हैं। फिर साल 2008 और 2009 में सहवाग पहले भारतीय बने, जिनको ‘विजडन लीडिंग क्रिकेटर’ का सम्मान मिला था। वीरेंद्र सहवाग ने अपना ज्यादातर करियर ओपनर के रूप में बिताया था। हालांकि शुरूआत में वह मध्यक्रम के बल्लेबाज थे। साल 2002 में सौरव गांगुली ने मध्यक्रम में जगह न होने की वजह से ओपनिंग करने के लिए कहा।

सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

वीरेंद्र सहवाग के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड था। साल 2013 में विराट कोहली ने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं सहवाग अपने शतह को बड़े स्कोर में बदलने की कोशिश करते रहे। उन्होंने 11 बार शतक को 150 से ऊपर पहुंचाया। वहीं साल 2011 के विश्व कप में वीरेंद्र सहवाग ने 5 बार पहली गेंद पर चौका लगाया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY