मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
मस्जिद में किस करने पर मिली मौत? सऊदी अरब में 2 बांग्लादेशियों के ‘मृत्युदंड’ पर बवाल​ | 11 दिनों तक पुलिस से आगे कैसे रही श्रद्धा दुबे? नेपाल से नागपुर तक बदले ठिकाने, फरारी की Inside Story​ | UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 2 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, ध्रुव कांत ठाकुर और अशोक कुमार सिंह को मिली नई जिम्मेदारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

खीर से चना दाल की कचौड़ी तक…दशहरा पर किन राज्यों में बनते हैं कौन से व्यंजन?​

महाराष्ट्र की बात करें तो दशहरा के दिन यहां पर पारंपरिक और बेहद प्रसिद्ध व्यंजन पूरन पोली बनाई जाती है. चने की दाल, गुड़, जायफल और इलायची के मिश्रण का स्टफिंग ऊपर से गेहूं के आटे की पतली लेयर होती है. इसे बेलकर तवा पर घी से सेंकते हैं. खाने में ये कमाल की स्वादिष्ट […]

महाराष्ट्र की बात करें तो दशहरा के दिन यहां पर पारंपरिक और बेहद प्रसिद्ध व्यंजन पूरन पोली बनाई जाती है. चने की दाल, गुड़, जायफल और इलायची के मिश्रण का स्टफिंग ऊपर से गेहूं के आटे की पतली लेयर होती है. इसे बेलकर तवा पर घी से सेंकते हैं. खाने में ये कमाल की स्वादिष्ट होती है और मुंह में जाते ही घुल जाती है.

गुजरात में दशहरा के दिन मॉर्निंग में फाफड़ा और जलेबी खाने की परंपरा होती है. ये दोनों ही चीजें वहां खूब चाव से खाई जाती हैं. यहां तक कि ये सुबह नाश्ते में खाया जाने वाला स्ट्रीटफूड भी बन चुका है. बेसन से बने फाफड़ा, क्रंची और नमकीन होते हैं तो वहीं मीठी जलेबी के साथ इसका कॉम्बिनेशन कमाल लगता है.

अगर हम बात करें पश्चिम बंगाल की तो यहां पर विजयदशी यानी दशहरा के दिन नारकेलू नारू बनाते हैं जो नारियल और गुड़ के लड्डू होते हैं. इसके अलावा इस दिन पायेश , मिष्टी दोई और पारंपरिक मिठाइयां जैसे संदेश खाकर लोग खुशियां मनाते हैं.

दक्षिण भारत में विजयदशमी के दिन नैवेद्य के लिए पायसम बनाया जाता है. ये एक पारंपरिक डेजर्ट हे, जिसे दूध, चावल गुड़ के साथ तैयार करते हैं या फिर सेवई के साथ तैयार करते हैं. इसके अलावा कर्नाटक में इस दिन मैसूर पाक विशेष रूप से बनाते हैं. वहीं कुछ जगहों पर मीठा डोसा भी बनाया जाता है.

उत्तर प्रदेश की बात करें तो दशहरा के दिन चावल की खीर, पूरी, रायता, अलगअलग तरह की सब्जी बनाई जाती है. वहीं बिहार में कई जगहों पर इस दिन चना की दाल की फिलिंग वाली कचौड़ी या फिर पराठे बनाए जाते हैं. कुछ लोग मीठे गुलगुले भी बनाते हैं. कहींकहीं पान खाने और खिलाने की भी परंपरा रहती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY