रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन​ | हापुड़ में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के निकाह से पहले घर में पसरा मातम; क्या है वजह?​ | कमाई का सुनहरा मौका! इस हफ्ते आएंगे दो IPO, जियो पर होंगी सभी की नजरें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शिवा शर्मा हत्याकांड: अब कहां गई श्रद्धा दुबे? तलाश में रूट खंगाल रही लखनऊ पुलिस, नेपाल पहुंची तीन टीमें​

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: इस समय लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड की चर्चा हर ओर हो रही है. इस हत्याांकड के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे फरार चल रही है, जिस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा है. साथ ही पुलिस ने फरार श्रद्धा दुबे की तलाश तेज कर दी है. […]

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: इस समय लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड की चर्चा हर ओर हो रही है. इस हत्याांकड के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे फरार चल रही है, जिस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा है. साथ ही पुलिस ने फरार श्रद्धा दुबे की तलाश तेज कर दी है. श्रद्धा दुबे की तलाश में लिस की तीन टीमें नेपाल पहुंचीं हैं. टीमें नेपाल में पोखरा इलाके की ओर रवाना हुई हैं.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को नेपाल के पोखरा में श्रद्धा दुबे की लोकेशन की जानकारी मिली है. इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया है. नेपाल में श्रद्धा की तलाश के लिए पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. शिवा शर्मा हत्याकांड में पहले से जांच में जुटी टीमों के अलावा चार और टीमें और लगाई गई हैं. पुलिस मामले में आरोपी श्रद्धा के बैंक खातों की भी पड़ताल कर रही है.

लखनऊ क्राइम ब्रांच और SOG की टीम महराजगंज पहुंची थी

इससे पहले लखनऊ क्राइम ब्रांच और SOG की टीम श्रद्धा की तलाश में नेपाल बॉर्डर के पास महराजगंज में सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर पहुंची थी. भगवानपुर में पुलिस ने दुकानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली थी. श्रद्धा की गतिविधियों और आवाजाही से जुड़े सुराग तलाशे जा रहे हैं. भारतनेपाल सीमा के नजदीक होने के चलते सीमावर्ती इलाके में भी जांच तेज कर दी गई है.

स्थानीय पुलिस की मदद से क्राइम ब्रांच और SOG पड़ताल कर रही है. पुलिस की जांच का फोकस इस बात पर है कि श्रद्धा कहां है, किन रास्तों से गुजरी और उसके साथ कौनकौन है? बता दें कि श्रद्धा के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. श्रद्धा के साथसाथ उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है.

कैसे कैसे कहां से गई श्रद्धा?

बता दें कि, 9 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के बाहर कार में श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर दानिश थे, लेकिन डॉक्टरों ने जैसे ही शिवा शर्मा की मौत की पुष्टि की, तीनों तुरंत मौके से फरार हो गए. तीनों आरोपी चौक, पक्के पुल और सीतापुर होते हुए बहराइच पहुंचे.फिर 10 अक्तूबर की सुबह 6:20 बजे बहराइच के रुपईडीहा में कस्टम ऑफिस के पास कार पार्क की.

लोकेशन और जांच और सीसीटीवी से पता चला कि तीनों पैदल सीमा पार कर नेपाल चले गए. पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY