रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पहले पूर्व MLA सुरेश राठौड़, अब अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI; क्या है अंकिता भंडारी केस से कनेक्शन?​ | BMW और Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, पावरफुल इंजन के साथ मिलेगा कंफर्ट​ | नवरात्र में छोटे भाई की बलि! जमीनी विवाद में बड़े ने फरसे से काटकर ली जान, रामगढ़ में मचा कोहराम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Diwali Firecracker License: दिवाली पर पटाखों की दुकान खोलने से पहले बनवाएं लाइसेंस, जानें आवेदन का तरीका​

Diwali Firecracker License: दिवाली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। ऐसे में कई लोग पटाखे की दुकान खोलना चाहते हैं। लेकिन पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस जरुर होना चाहिए। अगर आप बिना लाइसेंस के पटाखें बेचते हैं तो आप पर एक्सप्लोसिव एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई […]

Diwali Firecracker License: दिवाली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। ऐसे में कई लोग पटाखे की दुकान खोलना चाहते हैं। लेकिन पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस जरुर होना चाहिए। अगर आप बिना लाइसेंस के पटाखें बेचते हैं तो आप पर एक्सप्लोसिव एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है। ऐसे में पटाखे की दुकान खोलने से पहले लाइसेंस बनवाना जरुरी होता है। आइए जानें लाइसेंस कैसे बनवाएं और लाइसेंस न होने पर क्या होगी कार्रवाई?

ऐसे बना सकते हैं लाइसेंस

लाइसेंस बनवाने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया मुख्य रूप से MP eDistrict / Service Plus पोर्टल के माध्यम से होती है। आइए जानें लाइसेंस बनाने की प्रोसेस..

आवेदन की प्रक्रिया

1. सबसे पहले राज्य के ईडिस्ट्रिक्ट या Service Plus पोर्टल पर जाकर अपनी आईडी और पासवर्ड बनाएं।

2.  लॉगिन करने के बाद ‘अप्लाई फॉर सर्विसेज’ में जाएं और आतिशबाजी / पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी/स्थाई लाइसेंस विकल्प चुनें।

3. आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पता, दुकान की जगह, बेचे जाने वाले पटाखों की मात्रा और अन्य विवरण भरें।

4. ₹50 के गैरन्यायिक स्टांप पेपर पर नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र और अन्य मांगे गए दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें

5. निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन ईचालान के माध्यम से जमा करें।

6. आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर संबंधित कलेक्ट्रेट, एसडीएम कार्यालय या पुलिस विभाग में जमा करें, जहां पुलिस वेरिफिकेशन और सुरक्षा जांच की जाती है। मंजूरी मिलने पर आप लाइसेंस ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

1. पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड।
2. बिजली का बिल या निवास प्रमाण पत्र।
3. दुकान के स्वामित्व का प्रमाण या किराए कानामा एवं मकान मालिक की एनओसी ।
4. नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र।
5. पासपोर्ट साइज फोटो।

बिना लाइसेंस के पटाखें बेंचने से मिलेगी सजा

भारत में बिना वैध लाइसेंस के पटाखे बेचना, उनका भंडारण करना या स्टॉल लगाना पूरी तरह से अवैध है। ऐसा करने पर एक्सप्लोसिव एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है।

1. बिना लाइसेंस पटाखों का कारोबार करना एक संज्ञेय अपराध है, जिसके तहत पुलिस आरोपी को बिना वारंट के तुरंत गिरफ्तार कर सकती है।

2. नियमों की गंभीरता के आधार पर इसमें सीधे जेल जाने की नौबत आ सकती है।

3. बिना लाइसेंस रखे गए पटाखों का पूरा स्टॉक जब्त कर लिया जाता है और दुकान या गोदाम को तुरंत सील कर दिया जाता है।

4. यदि अवैध पटाखों के कारण सुरक्षा मानकों का उल्लंघन होता है या दूसरों की जान खतरे में पड़ती है, तो जुर्माने की राशि और बढ़ा दी जाती है।  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY