बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
AI की दीवानगी पड़ रही भारी, लेकिन भारत की IT कंपनियों के लिए खुल सकता है मौका!​ | आज नए अवतार में लॉन्च होगी Toyota Glanza, ये 5 बड़े अपटेड बनाएंगे खास, माइलेज भी होगा बेहतर​ | सोने के दाम बढ़ने से इस फेस्टिव सीजन 20% तक बढ़ी डायमंड जूलरी की सेल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: 24 घंटे में बदलेगा दिल्ली का मौसम, यूपी-बिहार से हिमाचल तक अलर्ट​

Aaj Ka Mausam: आज यानी 14 अक्टूबर को देश के कई भागों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है. कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है, कहीं बिजली चमकने और ओले गिरने की आशंका है. तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया किया गया है. पहाड़ी राज्यों में लोगों को ज्यादा […]

Aaj Ka Mausam: आज यानी 14 अक्टूबर को देश के कई भागों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है. कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है, कहीं बिजली चमकने और ओले गिरने की आशंका है. तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया किया गया है. पहाड़ी राज्यों में लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो सकता है. आईएमडी के मुुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आमतौर पर बादलों का डेरा रह सकता है. अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल यानी 15 अक्टूबर को आंधीबारिश देखने को मिल सकती है. 16 अक्टूबर को भी राज्य में ऐसा ही मौसम रह सकता है.

यूपीबिहार में आंधीबारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम बिगड़ सकता है. बिजनौर, अमरोहा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मथुरा और आगरा समेत कई इलाकों में आंधी और बारिश हो सकती है. कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी है. झारखंड में बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव रहने वाला है.

राजस्थान और हरियाणा में ओलावृष्टि

पंजाब के कई इलाकों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. हरियाणा में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ सकता है. राज्य के अलगअलग हिस्सों में बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधीबारिश की चेतावनी है.

पूर्वोत्तर में पड़ेंगी बौछारें, दक्षिण भारत में बरसेंगे बादल

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं. दक्षिण भारत में तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश हो सकती है. कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश बारिश हो सकती है.

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में नैनीताल, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और ऋषिकेश समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है. साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, ऊना और सिरमौर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मूकश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY